अजय ने खिलाया मिर्च का हलवा, आमिर ने गिराई गरम चाय! सेट पर भयंकर मस्तीखोर हैं ये 10 सितारे

Updated on 01-04-2024 01:55 PM
आज 1 अप्रैल है। अपनी फैमिली और दोस्तों संग हंसी-ठिठोली करने के लिए उन्हें बेवकूफ बनाने का दिन, लेकिन हल्के-फुल्के अंदाज में। 'अप्रैल फूल डे' को सिर्फ आम जनता ही नहीं, सिलेब्स भी खूब इंजॉय करते हैं। अक्षय कुमार हों या फिर आमिर खान, अजय देवगन... सभी सेट पर अपने को-स्टार्स संग ऐसी मस्ती करते हैं कि सुनकर आपके कान खड़े हो जाएंगे।

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार अजय देवगन ने अपने को-एक्टर को लाल मिर्च मिलाकर गाजर का हलवा खिला दिया था। वहीं, अक्षय कुमार ने हुमा कुरैशी के फोन से सभी को मैरिज प्रपोजल भेज दिया था। शाहिद कपूर भी प्रैंक करने में पीछे नहीं हैं, उन्होंने आलिया भट्ट को बुरी तरह से डरा दिया था। हद तो तब हो गई, जब दीपिका पादुकोण ने रोहित शेट्टी के सिर पर बोतल फोड़ दी थी। ये देखकर तो एक पल के लिए शाहरुख खान भी बुरी तरह डर गए थे।

अक्षय ने हुमा के फोन से भेजे थे मैरिज प्रपोजल

'द कपिल शर्मा शो' में हुमा कुरैशी ने उस प्रैंक का खुलासा किया था, जो 'जॉली एलएलबी 2' के सेट पर अक्षय कुमार ने उनके साथ किया था। दरअसल, अक्षय ने उनके फोन से कई बॉलीवुड एक्टर्स को मैरिज प्रपोजल भेज दिया था। जब हुमा को इस बारे में पता चला तो वो बहुत शर्मिंदा हुई थीं। बाद में उन्हें सभी लोगों को मैसेज भेजकर बताना पड़ा था कि ये सब अक्षय का किया-धरा था।

अजय देवगन ने गाजर के हलवे में मिला दी थी लाल मिर्च

'सन ऑफ सरदार' फिल्म में अजय देवगन के साथ काम करने वाले अर्जन बाजवा ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को उनकी इस शरारत के बारे में बताया था। एक दिन सेट पर अजय ने उन्हें मिर्च पाउडर मिलाकर गाजर का हलवा खिला दिया था। उन्होंने कहा कि ये अब तक का सबसे अच्छा गाजर का हलवा है। ऐसा स्वाद उन्होंने कभी नहीं चखा होगा। ये सुनकर उन्होंने खुशी-खुशी इसे खाया, लेकिन जल्द ही अहसास हो गया कि ये वास्तव में मिर्च का पेस्ट था।

सोनाक्षी ने अक्षय को कुर्सी से गिरा दिया

'मिशन मंगल' में साथ काम करने वाले अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा भी खूब हंसी-मजाक करते थे। उस समय सभी ये देखकर हैरान रह गए थे, जब सोनाक्षी ने उन्हें कुर्सी से गिरा दिया था। ये भी कहा, 'जो लोग मुझे परेशान करते हैं, उनके साथ मैं ऐसा ही करती हूं।'

जब शाहिद ने आलिया को बुरी तरह डराया

ये किस्सा 'शानदार' फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। इसमें शाहिद कपूर और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। शाहिद और क्रू ने मिलकर फैसला किया कि वो आलिया के साथ कुछ फन करेंगे। एक महल में शूटिंग हो रही थी। क्रू के एक मेंबर ने डरावनी कहानी सुनानी शुरू कर दी, जिसके बाद आलिया बुरी तरह से डर गई थीं। एक महल में शानदार की शूटिंग के दौरान, शाहिद कपूर और क्रू ने आलिया भट्ट के साथ डरावनी शरारतें करके उनके खर्च पर कुछ मौज-मस्ती करने का फैसला किया। महल में देर रात तक शूटिंग करते हुए, क्रू के एक सदस्य ने भयानक कहानियाँ साझा कीं, जिससे माहौल डरावना हो गया और आलिया डर गई। शाहिद एक कदम आगे निकले और आलिया ने जब सोने के लिए अपने कमरे की लाइट्स बंद कीं तो उन्होंने दरवाजे पर खटखटाना शुरू किया और अजीब आवाज निकालने लगे। आलिया डर की वजह से चिल्लाने लगीं।

दीपिका ने रोहित के सिर पर फोड़ी थी बोतल


'चेन्नई एक्सप्रेस' के सेट से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और रोहित शेट्टी आपस में बात कर रहे होते हैं। इसी बीच रोहित बार-बार दीपिका को परेशान करेत हैं, जिससे आजिज होकर वो रोहित के सिर पर बोतल फोड़ देती हैं। ये देखकर खुद शाहरुख खान भी हैरान हो जाते हैं। रोहित अपने सिर से खून निकलने का नाटक करते हैं। बाद में पता चलता है कि ये सोचा-समझा मजाक था।

अभिषेक ने अपनी बीवी तक को नहीं छोड़ा!

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। उन्होंने अपनी बीवी के साथ ही अजीबोगरीब मजाक किया था। अभिषेक ने ऐसा दिखावा किया कि वो ऐश्वर्या को होटल रूम में लेकर जा रहे हैं, लेकिन वो उन्हें लड़कों के वॉशरूम में लेकर चले जाते हैं।

आमिर ने रवीना पर गिराया चाय का कप

आमिर खान सेट पर सिर्फ गंभीर होकर काम नहीं करते हैं, बल्कि को-एक्टर्स संग खूब हंसी-मजाक भी करते हैं। उन्होंने 'अंदाज अपना अपना' की रवीना टंडन के साथ कुच ऐसा ही किया था, जब उन पर गर्म चाय का कप गिराने का नाटक किया था। रवीना बुरी तरह डर गईं, लेकिन जब देखा कि चाय और प्लेट साथ में धागे से बंधे हुए थे तो उनकी हंसी छूट गई।

सनी लियोनी की कट गई थी उंगली

सनी लियोनी ने तो अपने पति डेनियल वेबर संग गंदा वाला प्रैंक किया था। उन्होंने ऐसा दिखाया कि गलती से उनकी उंगली कट गई है और बहुत खून बह रहा है। ये देखकर उनके पति बुरी तरह से डर जाते हैं, लेकिन फिर एक्ट्रेस उन्हें दिखाती हैं कि ये सब रिकॉर्ड हो रहा है और ये प्रैंक था।

सिद्धार्थ ने आदर्श गौरव संग किया था प्रैंक

सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल एक्टर हैं, लेकिन वो शाहरुख खान की 'माई नेम इज खान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे। इसी सेट पर सिद्धार्थ ने आदर्श गौरव के साथ प्रैंक किया था, जिन्होंने शाहरुख खान के बचपन का किरदार निभाया था। उन्होंने आदर्श को बताया कि उन्हें एक सीन में स्विमिंग करनी पड़ेगी। चूंकि आदर्श को तैरना नहीं आता था, इसलिए वो बुरी तरह डर गए। बाद में पता चला कि उन्हें सिर्फ साइकिल चलानी थी, स्विमिंग नहीं करनी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.