अजित पवार खेमे को चाहिए 3 बड़े मंत्रालय, सरकार में आते ही NCP की डिमांड, शिंदे-फडणवीस की बढ़ी टेंशन

Updated on 12-07-2023 01:29 PM
मुंबई: एनसीपी नेता अजित पवार भले ही एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की भी शपथ ले ली है। लेकिन अभी तक अजित पवार को कोई विभाग नहीं दिया गया है। यहां तक कि उनके साथ मंत्री बने आठ एनसीपी के विधायक भी विभाग के अलॉटमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं। अब माना जा रहा था कि अजित पवार को वित्त मंत्रालय दिया जा जायेगा। हालांकि, एकनाथ शिंदे गुट की तरफ से हो रहे जबरदस्त विरोध की वजह से अजित पवार को झटका लग सकता है। यह जानकारी भी सामने आ रही है कि अजित पवार की तरफ से वित्त, राजस्व और जल संपदा विभाग की मांग की जा रही है। हालांकि, इस बात की संभावना है कि अजित पवार को यह तीनों ही विभाग न दिए जाएं। दरअसल बीजेपी इस दिशा में ज्यादा इच्छुक नजर नहीं आ रही है।

राजस्व मंत्रालय फिलहाल बीजेपी ने कद्दावर नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के पास है। ऐसे में उनसे एक विभाग छीनकर दूसरे को देने का जोखिम लेने के मूड में बीजेपी नजर नहीं आ रही है। अगर अजित पवार को राजस्व विभाग दिया गया तो कैबिनेट में राधाकृष्ण विखे पाटिल की अहमियत कम हो जाएगी। इससे विखे पाटिल के नाराज होने की भी आशंका है।

अजित पवार का विरोध क्यों कर रहा है एकनाथ शिंदे गुट?
इस टकराव की शुरुआत महाविकास अघाड़ी सरकार से हुई थी। उस समय अजित पवार राज्य के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त मंत्री भी थे। तब एकनाथ शिंदे गुट ने यह आरोप लगाया था कि अजित पवार ने जानबूझकर उनके विधायकों फंड नहीं दिया। इसके अलावा शिंदे गुट के विधायकों ने यह भी कहा था कि वे सिर्फ इसलिए शिवसेना नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें फंड नहीं मिल रहा है। बल्कि उन्हें एनसीपी के साथ सत्ता में रहना ही नहीं है। शिंदे गुट को इस बात का भी डर है कि अजित पवार को वित्त मंत्री का पद देने से कहीं दोबारा उन्हें फंड मिलने की दिक्कत न आए।
महाराष्ट्र सरकार में फिलहाल 29 मंत्री हैं। जिसमें से दस मंत्री बीजेपी और दस मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं। जबकि नौ मंत्री एकनाथ शिंदे गुट के हैं। फिलहाल 14 विधायकों को अभी भी मंत्रिपद दिया जा सकता है। हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार अब एकनाथ शिंदे और बीजपी के छह- छह विधायक मंत्री बनाये जा सकते हैं जबकि दो सीटें खाली राखी जा सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.