विमान हादसे में अजीत पवार का निधन: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जताया गहरा शोक

Updated on 28-01-2026 02:33 PM

रायपुर। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार के विमान हादसे में निधन पर देशभर में शोक की लहर है। रायपुर में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अजीत पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुखद, पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजीत पवार एक अनुभवी, कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। महाराष्ट्र के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय जाना न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हादसे में विमान में सवार अन्य लोगों की मौत पर भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की

गौरतलब है कि बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजीत पवार का चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान रनवे से फिसल गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस हादसे में अजीत पवार सहित उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और विमान स्टाफ समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.