रॉकी के KGF में अजित कुमार की एंट्री? प्रशांत नील ला रहे तगड़ा ट्विस्‍ट! 'टॉक्‍स‍िक' यश का नए लुक ने मचाई तबाही

Updated on 24-07-2024 05:37 PM
साउथ के 'रॉकिंग स्टार' यश की KGF 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायरेक्टर प्रशांत नील की इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फ्रेंचाइजी में अब अजित कुमार की एंट्री हो रही है। यानी फिल्म में तगड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ये भी कहा जा रहा है कि गरुड़ा और अधीरा के बाद अब अजित विलेन की कमान संभालने आ रहे हैं। दूसरी तरफ यश का नया लुक वायरल हो रहा है, जोकि उनकी 'टॉक्सिक' फिल्म का है।

Ajith Kumar ने हाल ही में डायरेक्टर प्रशांत नील से मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि दोनों ने दो फिल्मों पर काम करने की संभावना पर चर्चा की। डीटी नेक्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पहली फिल्म एक स्टैंड अलोन फिल्म हो सकती है, जबकि दूसरी यश की 'केजीएफ' की दुनिया से जुड़ सकती है। हालांकि, इन प्रोजेक्ट्स को शुरू होने में कम से कम एक साल लगेगा। इन दोनों फिल्मों का निर्माण होम्बले फिल्म्स के विजय किरागंदूर कर सकते हैं।

प्रशांत नील ने अजित से मांगा 3 साल का समय

'वलीमाई' एक्टर इस समय मगिज थिरुमेनी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म दिवाली 2024 पर सिनेमाघरों में आ सकती है। 'विदा मुयार्ची' के बाद वो फिल्म निर्माता आदिक रविचंद्रन की 'गुड बैड अग्ली' की शूटिंग शुरू करेंगे। प्रशांत नील से अजित की मुलाकात तब हुई, जब वो 'विदा मुयार्ची' की शूटिंग से ब्रेक पर थे। खबर है कि प्रशांत ने अजित से तीन साल का समय मांगा है।

KGF 3 में अजित का होगा सबसे बड़ा किरदार

रिपोर्ट में कहा गया है, 'वो पहले 'एके 64 के लिए काम कर सकते हैं। ये एक स्टैंडअलोन प्रोजेक्ट होगा। ये 2025 में फ्लोर पर आएगी और 2026 में रिलीज होगी। उनका दूसरा प्रोजेक्ट, जो उनकी 65वीं या 66वीं फिल्म हो सकती है, 'केजीएफ 3' की लीड-अप होगी। दूसरी फिल्म का क्लाइमेक्स 'केजीएफ 3' की ओर ले जाएगा और अजीत का किरदार प्रशांत नील के सिनेमैटिक यूनिवर्स में सबसे बड़ा माना जा रहा है।' मालूम हो कि 'केजीएफ' में यश, श्रीनिधि शेट्टी थे। इस फिल्म के विलेन गरुड़ा थे। पार्ट 2 में रवीना टंडन ने रामिका सेन और संजय दत्त ने अधीरा का किरदार निभाया था। इस सीक्वल में विलेन अधीरा था। अब कहा जा रहा है कि तीसरे पार्ट में अजित कुमार विलेन बन सकते हैं।

अगले साल रिलीज होगी KGF 3

अगर सबकुछ ठीक रहा तो यश और अजित 'KGF 3' में स्क्रीन शेयर कर सकते हैं, जो अगले साल थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। इस समय प्रशांत नील के पास 'सलार 2' और जूनियर एनटीआर के साथ एक फिल्म है, जिसका टाइटल अभी तय नहीं किया गया है।

'रॉकी भाई' के टॉक्सिक लुक ने मचाई तबाही

दूसरी तरफ 'रॉकी भाई' यानी यश के नए लुक ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। बताया जा रहा है कि उनका ये लुक उनकी अगली फिल्म 'टॉक्सिक' के लिए है। इस फिल्म के डायरेक्टर गीतू मोहनदास हैं। फिल्म का निर्माण चल रहा है। इस लुक को लेकर सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट एलेक्स विजयकांत ने कहा, 'जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो मुझे लगा कि इस रोल के लिए छोटा हेयरस्टाइल परफेक्ट होगा।'

अगले साल रिलीज होगी एक्शन मूवी 'टॉक्सिक'

ये फिल्म 1950 से 1970 के दशक के बीच की ड्रग माफिया की एक कहानी है। इस एक्शन मूवी का ऐलान पिछले साल किया गया था और ये 10 अप्रैल 2025 को दस्तक देगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.