अकासा के हवाई जहाज उड़ेंगे तो कम होगा पर्यावरण को नुकसान, SAF के लिए IOC से मिलाया हाथ

Updated on 31-01-2026 01:05 PM
नई दिल्ली: सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) ने एविएशन सेक्टर की कंपनी अकासा एयर (Akasa Air) के साथ बड़ा करार किया है। दोनों मिलकर भविष्य में सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) की सप्लाई को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। यह भारत के तेजी से बढ़ते एविएशन सेक्टर को ग्रीन बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ग्रीन फ्यूल की तरफ मजबूत कदम

इस समय दुनिया भर की एविएशन कंपनियां और एविएशन फ्यूल सप्लायर कम कार्बन वाले भविष्य के लिए तैयार हो रहे हैं। इसी दिशा में इंडियन ऑयल और अकासा एयर ने कदम बढ़ाया है। यह कदम ऐसे समय में उठा है, जबकि भारत का एविएशन मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, विमानन कंपनियों पर रेगुलेटर, निवेशक और ग्राहक लगातार अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने का दबाव बना रहे हैं। यह लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) हैदराबाद में विंग्स इंडिया 2026 (Wings India 2026) के दौरान साइन किया गया। इसमें अकासा एयर के सस्टेनेबिलिटी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए SAF की संभावित सोर्सिंग और सप्लाई के लिए सहयोग की रूपरेखा तैयार की गई है।

SAF है जरूरी

इस समय भारत में SAF का इस्तेमाल शुरुआती दौर में है। लेकिन, इंडस्ट्री के लोग मानते हैं कि इस तरह की पार्टनरशिप सप्लाई चेन बनाने और समय के साथ लागत कम करने के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) को हवाई यात्रा से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के सबसे व्यवहार्य तरीकों में से एक माना जाता है। माना जा रहा है कि यह सेक्टर के नेट-जीरो उत्सर्जन की ओर बढ़ने में अहम भूमिका निभाएगा।

क्या कहना है इंडियन ऑयल का

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के कंट्री हेड (एविएशन बिजनेस) शैलेश धर ने कहा, 'यह LOI कम कार्बन वाले ईंधन को बढ़ावा देने और हमारे ग्राहकों को उनके एनर्जी ट्रांजिशन में मदद करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ईंधन उत्पादन, सप्लाई और लॉजिस्टिक्स में अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाकर, हम SAF के इस्तेमाल में शुरुआती ट्रांजिशन को सक्षम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहते हैं।' इस समझौते के तहत, इंडियन ऑयल और अकासा एयर मिलकर SAF की संभावित सप्लाई मात्रा, डिलीवरी लोकेशन और समय-सीमा का आकलन करेंगे। यह सहयोग स्वीकृत सस्टेनेबल फीडस्टॉक (sustainable feedstocks) और प्रोडक्शन पाथवे (production pathways) के इस्तेमाल का भी मूल्यांकन करेगा। यह सब वैश्विक विमानन और ईंधन मानकों के अनुरूप होगा।

क्या है एसएएफ

सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल एक ऐसा ईंधन है जो पर्यावरण के लिए बेहतर होता है। इसे बनाने के लिए ऐसे स्रोतों का इस्तेमाल किया जाता है जो दोबारा पैदा हो सकें। जैसे कि इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल या पौधों से मिलने वाले पदार्थ। यह पारंपरिक जेट फ्यूल की तुलना में कम कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ता है, जिससे हवाई जहाज उड़ाने से होने वाला प्रदूषण कम हो जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.