शिवपाल यादव से मिलने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, घंटे भर तक चली मीटिंग

Updated on 15-07-2023 12:50 PM
लखनऊः उत्तर प्रदेश के सियासी चाचा-भतीजे अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच नजदीकियां तेजी से बढ़ रही हैं। पार्टी में वापसी के बाद और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा में चाचा का कद बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसकी बानगी है कि पार्टी की नई कार्यकारिणी बनाने से पहले पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा के महासचिव शिवपाल यादव से मिलने के लिए उनके आवास पहुंच गए। दोनों के बीच तकरीबन एक घंटे तक बातचीत हुई है।

अखिलेश के शिवपाल के घर जाने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी के गठन में कुछ गंभीर मसले सामने आ रहे हैं, जिसे सुलझाने के लिए अखिलेश को चाचा की मदद लेनी पड़ी है। बहरहाल, लोकसभा चुनाव नजदीक हैं और इसे लेकर सपा युद्ध स्तर पर जुट गई है। ऐसा लगता है कि अखिलेश को यह आभास हो गया है कि बिना चाचा के सहयोग के बीजेपी के खिलाफ इस जंग में कामयाबी नहीं मिलने वाली है। यही कारण है कि पार्टी में अब चाचा की मांग भी बढ़ने लगी है।

विधानसभा में भी अब अखिलेश और शिवपाल अगल-बगल बैठेंगे। पहले अखिलेश के साथ पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद बैठते थे लेकिन पार्टी के मुख्य सचेतक ने पत्र लिखकर स्पीकर को अवगत कराया है कि अवधेश प्रसाद की सीट को शिवपाल सिंह यादव के नाम से अलॉट कराया जाए। बता दें कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के दौरान अपने पुराने झगड़े को भूलकर शिवपाल यादव और अखिलेश यादव साथ आ गए थे। दोनों ने ही ऐलान किया था कि अब वे साथ मिलकर ही मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे लेकर जाएंगे। इसका फायदा भी सपा को मिला और डिंपल यादव भारी बहुमत के साथ जीतकर लोकसभा पहुंचीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.