अक्षर पटेल ने साफ शब्दों में बताया क्यों हारी दिल्ली कैपिटल्स, इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Updated on 13-05-2024 12:01 PM
बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2024 के महत्वपूर्ण मुकाबले में हार झेलनी पड़ी है। इस मैच में बैन की वजह से ऋषभ पंत नहीं खेले थे। कार्यवाहक कप्तान अक्षर पटेल ने टीम को 47 रन की हार के बाद कहा कि उन्हें विरोधी टीम को 150 रन तक रोकना चाहिए था। इस हार के दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में जाने की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है।

अक्षर ने बताई हार की वजह

अक्षर पटेल की अनुसार दिल्ली कैपिटल्स को खराब फील्डिंग की वजह से हार मिली। उनकी टीम ने आरसीबी के खिलाफ तीन ओवर के अंदर चार कैच गिराए थे। इसमें दो कैच तो अक्षर ने खुद छोड़े। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘कैच छोड़ने से हमें नुकसान हुआ। उन्हें 150 रन तक रोका जा सकता था। जब आप पावरप्ले में चार विकेट खो देते हैं तो आप हमेशा मैच में पीछा कर रहे होते हैं।’

गेंद पिच में फंस रही थी

अक्षर पटेल ने बताया कि गेंद पिच में रुककर आ रही थी। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘160-170 रन प्रतिस्पर्धी स्कोर होता। पिच से कुछ गेंदें रुककर आ रही थी। कुछ गेंद तेजी से निकल रही थी और कुछ रुककर आ रहीं थी। जब आपके मुख्य खिलाड़ी रन आउट हो जाते हैं और आप पावरप्ले में चार खो देते हैं, तो मुश्किल हो जाती है।’

मैच में क्या क्या हुआ?

आरसीबी के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम अक्षर (39 गेंद में 57 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और शाई होप (29) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 56 रन की साझेदारी के बावजूद 19.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। इससे पहले रजत पाटीदार ने 32 गेंद में तीन छक्कों और तीन चौकों से 52 रन की पारी खेलने के अलावा विल जैक्स (29 गेंद में 41 रन, तीन चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी भी की जिससे आरसीबी ने नौ विकेट पर 187 रन बनाए। दिल्ली ने इन दोनों बल्लेबाजों के कैच टपकाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.