अक्षय कुमार ने पहली बार दिखाया अपना घर:लॉन्च किया खुद का फैशन ब्रांड, दिखाया अपना वॉर्डरोब कलेक्शन

Updated on 09-12-2022 07:47 PM

अक्षय कुमार जल्द अपना फैशन ब्रांड लॉन्च करने जा रहे हैं। इस ब्रांड का नाम फोर्स नाइन (Force IX) होगा। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने न केवल अपने ब्रांड के बारे में बताया, बल्कि अपने घर के हाउस टूर भी कराया। ऐसा पहली बार है जब खिलाड़ी कुमार को किसी वीडियो में अपने घर में देखा जा रहा है।

पहली बार शेयर की आलीशान घर की झलक
वीडियो की शुरुआत में अक्षय कहते हैं- ‘इससे पहले मैंने कभी भी अपने घर में इंटरव्यू शूट नहीं किया है।’ जब एक्टर से सवाल किया गया कि उनके ब्रांड का नाम फोर्स नाइन क्यों है। इस पर उन्होंने कहा- सबसे बड़ा फोर्स होता है, जो पूरे ब्रह्मांड को कंट्रोल करता है। दूसरा फोर्स मदर नेचर है, तीसरा हमारा आर्म्ड फोर्स। मेरे पिता आर्म्ड फोर्स में थे और मेरा लकी नंबर 9 है। मेरा बर्थडे भी उस दिन होता है। तो मैंने दोनों को मिक्स कर दिया है। मैं इमोशन्स के साथ करना चाहता हूं, अगर तू देखेगा तो लिखा हुआ है ‘Engineered With Emotion.' इस दौरान वीडियो में अक्षय के घर की झलक भी देखने को मिल रही है, जो कि बेहद खूबसूरत है।

अक्षय ने दिखाया अपना वॉर्डरोब कलेक्शन
ब्रांड के बारे में बताने के बाद अक्षय ने अपना वॉर्डरोब कलेक्शन दिखाते हुए कहा- मैं बहुत कंफर्टेबल कपड़े पहनना पसंद करता हूं। मेरा बस चले तो मैं रोज ट्रैक पैंट्स पहनूं, रोज हुडी पहनूं, पतली-पतली टी-शर्ट पहनूं। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहता हूं जिसमें कलर और कंफर्ट दोनों हो। जिसमें आपको अच्छा महसूस हो।’

अक्षय ने वीडियो में बताया कि उनके साथ यंग डिजाइनर्स की टीम जुड़ी हुई है, जो इसपर काम कर रही है। अगर अक्षय इसे खुद पहनेंगे तभी वो दूसरों को रिकमेंड करेंगे। ये सभी कपड़े भारत में ही बनेंगे।

फिल्म के फर्स्ट लुक की वजह से विवादों में आए अक्षय
अक्षय कुमार की अपकमिंग मराठी फिल्म वेदात मराठे वीर दौड़ सात का फर्स्ट लुक रिवील हो चुका है। वीडियो में खिलाड़ी कुमार छत्रपति शिवाजी के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही अक्षय को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल जिस सीन में खिलाड़ी कुमार शिवाजी के गेटअप में एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं, उस फ्रेम में एक झूमर नजर आ रहा है, जिसमें इलेक्ट्रिक बल्ब लगे हुए हैं। जबकि, बल्ब का आविष्कार छत्रपति शिवाजी के कार्यकाल के सालों बाद हुआ था। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि भला इतिहास से छेड़छाड़ क्यों की जा रही है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.