अक्षय कुमार ने 3 महीने में बेचा मुंबई में अपना दूसरा लग्‍जरी अपार्टमेंट, करोड़ों की डील, 7 साल में हुआ 183% मुनाफा

Updated on 10-03-2025 03:31 PM
बॉलीवुड सुपरस्‍टार अक्षय कुमार जहां बीते दिनों अपनी फिल्‍म 'स्‍काई फोर्स' को लेकर चर्चा में थे, वहीं आगे वह 'जॉली एलएलबी 3', 'कनप्‍पा' और 'हाउसफुल 5' के साथ 'हेरा फेरी 3' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसी फिल्‍मों में नजर आने वाले हैं। इस बीच खबर है कि एक्‍टर ने मुंबई के बोरीवली ईस्‍ट इलाके में अपना एक लग्‍जरी अपार्टमेंट बेच दिया है। इसके लिए करोड़ों की तगड़ी डील हुई है।
'स्‍क्‍वायर यार्ड्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार ने यह अपार्टमेंट 4.35 करोड़ रुपये में बेचा है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर इस प्रॉपर्टी से जुड़े रजिस्‍ट्री पेपर्स के मुताबिक, यह डील इसी महीने मार्च 2025 में हुई है।

'स्‍काई सिटी' में है ये अपार्टमेंट, 25 एकड़ में फैली है सोसाइटी

मुंबई के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित बोरीवली का इलाका संजय गांधी नेशनल पार्क, कन्हेरी गुफाओं और वाटर किंगडम जैसे एंटरटेनमेंट पार्कों के लिए जाना जाता है। अक्षय ने जो अपार्टमेंट बेचा है, वह इलाके के 'स्काई सिटी' बिल्‍ड‍िंग में है, जिसे ओबेरॉय रियल्टी ने बनाया है। यह सोसाइटी 25 एकड़ में फैली हुई है।

26.10 लाख रुपये की स्‍टाम्‍प ड्यूटी, 30 हजार रजिस्‍ट्री फीस

रिपोर्ट और रजिस्‍ट्री पेपर्स के मुताबिक, अक्षय कुमार के इस अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 1,073 स्‍क्‍वायर फीट (99.71 वर्ग मीटर) है। इसके साथ ही इसके साथ एक्‍टर ने दो कार पार्किंग भी खरीदी थी। एक्‍टर ने इस लेन-देन के लिए 26.1 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये का रजिस्‍ट्रेशन फीस चुकाई किया है।

जनवरी में भी बेचा था अपार्टमेंट, इस बार 183.54% का मुनाफा

बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने करीब 7 साल पहले नवंबर 2017 में यह अपार्टमेंट 2.37 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उन्‍होंने इसे 4.35 करोड़ रुपये में बेचा है। इस तरह उन्‍हें इस डील से 183.54% का मुनाफा हुआ है। इसी बिल्डिंग में अक्षय का एक और फ्लैट था, जिसे उन्‍होंने इसी साल जनवरी 2025 में 4.25 करोड़ रुपये में बेचा। 'स्‍काई सिटी' में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने भी मई 2024 में कई प्रॉपर्टीज खरीदी थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.