अक्षय कुमार का मराठी डेब्यू, महेश मांजरेकर की 'वेडात मराठे वीर दौडले सात

Updated on 03-11-2022 05:55 PM
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बीते दिनों अपनी फिल्म राम सेतु को लेकर चर्चा में बने थे। अक्षय की राम सेतु ने अजय देवगन की थैंक गॉड को तो कलेक्शन में मात दे दी लेकिन फिर भी फिल्म बजट के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई। इस बीच अक्षय ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है और अपनी पहली मराठी फिल्म का ऐलान किया है। अक्षय कुमार, निर्देशक महेश मांजरेकर की 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' से मराठी डेब्यू करने को तैयार हैं।
क्या होगा अक्षय का किरदार
'वेडात मराठे वीर दौडले सात' एक मराठी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन महेश मांजरेकर करेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार, छत्रपति शिवाजी महाराज की ऐतिहासिक भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का हाल ही में एक इवेंट आयोजित किया गया था, जिस में सलमान खान भी नजर आए। अक्षय ने मराठी डेब्यू और अपने किरदार पर मीडिया से बातचीत में कहा, 'मेरे लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है। मुझे लगता है बिग स्क्रीन पर छत्रपति शिवाजी महराज के किरदार को दर्शाना और निभाना खुद में ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जब मुझे राज ठाकरे ने ये किरदार निभाने के लिए कहा था, तो मैं पीछे हट गया था।'

सात मराठा वीरों की कहानी है 'वेडात मराठे वीर दौडले सात'
बता दें कि 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' में सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज ही नहीं बल्कि सात मराठा वीरों की कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। ऐसे में जानकारी के मुताबिक फिल्म में छत्रपति शिवाजी बने अक्षय का किरदार काफी बड़ा नहीं लेकिन अहम होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 2023 में दिवाली पर रिलीज हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अक्षय कुमार के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स
बात अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेट्स की करें तो मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' के साथ ही बॉलीवुड में वो ओ माय गॉड 2, गोरखा, बड़े मियां छोटे मियां, जॉली एलएलबी 3, सेल्फी, कैप्सूल गिल में नजर आएंगे। ये सभी फिल्में करीब करीब 2022-23 में रिलीज हो जाएंगी, जिन में उनके साथ अलग अलग सितारे नजर आएंगे। वहीं, अक्षय कुमार फिल्म 'द एंड' से डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.