अक्षय-टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' को अजय देवगन की 'मैदान' ने दी पटखनी, रविवार को खूब बरसे नोट

Updated on 29-04-2024 02:07 PM
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के मौके पर 11 अप्रैल को रिलीज हुई और अब इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 18 दिन बीत गए हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म ने जहां ट्रेलर और जबरदस्त प्रमोशन से भौकाल मचा रखा था वहीं रिलीज होने के बाद से कमाई के लिए सिनेमाघरों में काफी स्ट्रगल करती दिख रही है। इसी के साथ अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भी रिलीज हुई। हालांकि, इस फिल्म को लेकर कुछ खास प्रमोशन नहीं किया गया, लेकिन फुटबॉल के मैदान में भारत का दम दिखाती इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैन्स से खूब तारीफें मिलीं। हालांकि, कमाई के मामले में इसे भी बहुत फायदा नहीं मिला, लेकिन देखने वाले इस फिल्म की खूब तारीफें कर रहे हैं। अगर आंकड़ों के बजाय दर्शकों से मिले प्यार को पैमाना माना जाए तो अजय देवगन की ये फिल्म सफल साबित होती दिख रही हैं। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने रविवार को सिनेमाघरों में कैसा रंग दिखाया है।

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' ने रिलीज से पहले जमकर प्रमोशन किया और इसका असर इसकी एडवांस बुकिंग पर भी नजर आया। फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में अच्छी कमाई कर ली। 'बड़े मियां छोटे मियां' 15.65 करोड़ की ओपनिंग से शुरूआत की वहीं अजय देवगन की 'मैदान' केवल 2.6 करोड़ की कमा पाई। वैसे 'बड़े मियां छोटे मियां' के झोली की ये चमक पहले सोमवार से ही गायब हो गई और इसके बाद से 'मैदान' इस फिल्म को टक्कर देने लगी। अब 18वें दिन भी 100 करोड़ में बनी अजय देवगन की 'मैदान' ने 350 करोड़ के बजट में बनी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां'बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित कर दिया है।

'बड़े मियां छोटे मियां' ने रविवार को किया 1 करोड़ का आंकड़ा पार

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बड़े मियां छोटे मियां' जहां पिछले 6 दिनों से 1 करोड़ से भी कम कमाई कर रही थी वहीं रविवार को कलेक्शन में तेजी दिखी। इस फिल्म ने रविवार को 18वें दिन 1.10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। हालांकि, ये आंकड़े इस वक्त शुरुआती बताए जा रहे हैं, जिसमें कुछ कम या ज्यादा हो सकता है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक देसी बॉक्स ऑफिस पर 60.65 करोड़ की कमाई कर ली है।

फिल्म ने दुनिया भर में की है 104 करोड़ से अधिक कमाई

वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 104 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म ने विदेशों में अब तक करीब 32 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। इंडिया में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 81 करोड़ से अधिक हो चुका है।

फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी है 'मैदान'

अमित शर्मा निर्देशित अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है , जो फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म है। सैयद अब्दुल रहीम की मेहनत ने कैसे फुटबॉल के मैदान में भारत के नाम का इतिहास रचा, फिल्म इसी को दर्शाती एक शानदार कहानी है, जिसमें खेल के मौदान में पॉलिटिक्स की घुसपैठ भी दिखाई गई है।

'बड़े मियां छोटे मियां' को 'मैदान' ने दी पछाड़

इस फिल्म ने शुरुआत धीमी जरूर की लेकिन कहानी सबको खूब पसंद आ रही है। वहीं रविवार को इसने दंगल कमाई की है और 'बड़े मियां छोटे मियां' को धोबी-पछाड़ दे दी है। इस फिल्म ने रविवार को 1.90 करोड़ की कमाई की जो अक्षय और टाइगर की फिल्म से करीब 80 लाख ज्यादा है। कुल मिलाकर इसने अब तक ₹ 42.75 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब 58 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.