53 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग दिखे Al Pacino, एकसाथ देखी फिल्म, कुछ दिन पहले ब्रेकअप की थी चर्चा
Updated on
16-12-2024 04:47 PM
84 साल के हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अल पचीनो अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने अपनी 31 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह संग ब्रेकअप कर लिया है, लेकिन उन्हें हाल ही में मूवी नाइट के लिए बाहर निकलते देखा गया।
Al Pacino और नूर अल्फल्लाह को शनिवार रात को कैलिफोर्निया में एक्टर की 1973 की मूवी 'सर्पिको' की स्क्रीनिंग में देखा गया।
नूर और अल पचीनो साथ आए नजर
पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर अल्फल्लाह ने पफर जैकेट औऱ पैंट पहनी हुई थी। अल पचीनो उनके पीछे चल रहे थे, जब उन्हें सिक्योरिटी थिएटर में ले जा रहे थे। 'गॉडफादर' स्टार को ब्लैक कलर की टोपी और जैकेट पहने देखा गया।
अप्रैल 2022 में रिश्ते का हुआ था खुलासा
नूर अल्फल्लाह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्राइम ड्रामा मूवी की एक फोटो शेयर की, जिसे वो बड़े पर्दे पर देख रही थीं और इसमें यंग अल पचीनो नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रोमन के डैड'। मालूम हो कि दोनों ने अप्रैल 2022 में अपने रिश्ते का खुलासा किया था। दोनों ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सीक्रेट डेटिंग शुरू की थी। पिछले साल नूर ने अल पचीनो के बेटे रोमन को जन्म दिया।
मिलकर कर रहे हैं बेटे की परवरिश
अल पचीनो और नूर के ब्रेकअप की खबरें तब सामने आईं, जब नूर को बिल माहेर के साथ लॉस एंजिल्स में देखा गया। कुछ समय बाद अल पचीनो के करीबियों ने बताया कि एक्टर अब सिंगल हैं। हालांकि, वो अभी भी नूर के साथ समय बिताते हैं। वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और बेटे रोमन की मिलकर परवरिश कर रहे हैं।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…