बालेश्वर की दुर्घटना से घबराए रेलवे ने जबलपुर समेत सभी मंडल में शुरू किया मेगा ब्लाक

Updated on 03-07-2023 06:10 PM

 जबलपुर। ओडिशा के बालेश्वर में हुए ट्रेन हादसे के बाद पटरियों से लेकर सिग्नल-प्वाइंट और ओएचई की मरम्मत का काम इतनी रफ्तार से बढ़ा दिया है कि इसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की औसत से चलने वाली अधिकांश यात्री ट्रेनें अब 40 से 50 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार पर आ पहुंची हैं। हालात यह है कि ट्रेन एक घंटे से लेकर 24 घंटे तक लेट चल रहीं है।

जबलपुर, भोपाल और कोटा तीनों मंडल में ट्रेनों की रफ्तार कम

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल से लेकर भोपाल और कोटा, तीनों मंडल में ट्रेनों की रफ्तार और समय, पटरी से उतर गया है। दरअसल इन दिनों तीनों मंडल में पश्चिम मध्य रेलवे ने मेगा ब्लाक लिया है। अकेले जबलपुर रेल मंडल में इन दिनों 170 से ज्यादा ब्लाक हैं, जिसमें पटरी से लेकर सिग्नल और ओएचई की मरम्मम और देखरेख का काम चल रहा है। इतना ही नहीं 100 से ज्यादा प्वाइंट और रूट पर कौशन आर्डर यानि निर्धारित गति से कम रफ्तार में ट्रेनों को चलाने का निर्देश लागू है।

जीएम ने खुद संभाला मोर्चा, कंट्रोल में दो घंटे बैठे

ओडिशा के बाद जबलपुर रेल मंडल में हुए रेल हादसों की वजह से सतर्कता और संरक्षा, दोनों पर पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता खुद नजर रहे रहे हैं। हालात यह है कि पश्चिम मध्य रेलवे मंडल की सीमा में आने वाले लगभग 300 से ज्यादा रेलवे स्टेशन और दो हजार किमी से ज्यादा लंबे रेलवे ट्रैक में चल रहे मेगा ब्लाक से जुड़ी हर रिपोर्ट पर उनकी नजर है। हाल ही में पहली बार महाप्रबंधक जबलपुर रेल कंट्रोल कक्ष पहुंचे अौर यहां पर लगभग दो घंटे बैठकर ट्रेनों के संचालक का जायजा लिया। अभी तक ऐसा किसी महाप्रबंधक ने नहीं किया। इसका असर मेगा ब्लाक के कामों पर दिखा है। काम की संख्या और काम करने की रफ्तार बढ़ा दी है, हालांकि इससे ट्रेनों के निर्धारित समय पर बुरा असर हुआ है। ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।

इतने ब्लाक कि अधिकारी, कर्मचारी भी हैरान

जबलपुर मंडल में इन दिनों पटरियों की मरम्मत के लिए लगभग 55 से ज्यादा ब्लाक लिए गए हैं । इसमें सबसे ज्यादा ट्रैफिक ब्लाक हैं, जिसमें कम से कम समय के लिए ट्रेनों का संचालक रोककर पटरियों की मरम्मत का काम किया जाता है। इधर सिग्नल के लिए लगभग 80 से ज्यादा ब्लाक और ओएचई के 25 ब्लाक लिए गए हैं। इनकी वजह से जबलपुर मंडल से 24 घंटे में गुजरने वाली ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है और यह घंटों लेट चल रही है। यही हाल मंडल की सीमा से लगे बिलासपुर, नागपुर और प्रयागराज रेलवे जोन की सीमा का है। जबलपुर से रवाना होने वाली ट्रेनों के साथ यहां से गुजरने वाली ट्रेनों के देरी से चलने से यात्री परेशान हैं।

दो से तीन घंटे के बाद ट्रेनें कर रहे रीशेड्यूल

जबलपुर से रवाना होने वाली ट्रेनों को देरी से रवाना किया जा रहा है। इन ट्रेनों को न सिर्फ देरी से बल्कि बार-बार रीशेड्यूल कर रवाना किया जा रहा है, िजिससे यात्री परेशान हैं। जबलपुर से रवाना होने वाली शक्तिपुंज, महाकौशल, श्रीधाम, संपर्कक्रांति, गोंडवाना, चित्रकूट समेत कई ट्रेनों को देरी से और कई बार रीशेड्यूल कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन का आपरेटिंग विभाग ने ट्रेनों के संचालन को पटरी से उतार दिया है। हालात यह है कि ट्रेन को प्लेटफार्म पर लाने के बाद भी घंटों देरी से रवाना किया जा रहा। शक्तिपुंज को दो दिन पहले तीन घंटे रीशेड्यूल किया, फिर तीन घंटे बाद इसे दो घंटे और रीशेड्यूल कर दिया। इधर रविवार को संपर्कक्रांति को पहले एक घंटे रीशेड्यूल किया, इसके बाद डेढ़ घंटे और रीशेड्यूल कर दिया। यह ट्रेन ढाई घंटे देरी से रवाना हुई।

ये ट्रेनें हुईं लेट

- पवन एक्सप्रेस 11061- 19 घंटे लेट

- पटलि‍पुत्र 12141 - 8 घंटे लेट

- जबलपुर-बांद्रा स्पेशल 02133- 10 घंटे लेट

- रीवा-जबलपुर 11706- एक घंटे लेट

- संपर्कक्रांति 12121- ढ़ाई घंटे लेट

- कामाख्या 12519- साढ़े तीन घंटे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.