158 दिन में 52 मिलियन के करीब पहुंचा एल्बम 'सोन के नथनी'

Updated on 30-05-2023 07:56 PM

रायपुर इन दिनों छत्तीसगढ़ी इंडिविजुअल म्युजिक एल्बम काफी पसंद किए जा रहे हैं।  ऐसा ही एक एल्बम है सोन के नथनी।

यह एल्बम पिछले साल दिसंबर में क्रिएटिव विजन यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और 158 दिन में लगभग 52 मिलियन से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। प्रोड्यूसर दिग्विजय वर्मा ने सोमवार शाम गढ़कलेवा में एक सम्मान समारोह आयोजित किया।इसमें उन सभी कलाकारों का सम्मान किया गया जो इस गीत से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे। बतौर अतिथि पद्मश्री मदन चौहान और फिल्मकार सतीश जैन ने शिरकत की। अतिथियों ने सभी कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

चौहान ने कहा कि कम समय में किसी गाने को इतनी प्रसिद्धि मिलना छत्तीसगढ़ी संगीत के लिए अच्छे संकेत हैं। जैन ने कहा, जब कोई काम दिल से किया जाए तो उसके ऐसे ही नतीजे आते हैं। केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

मकसद छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देना
प्रोड्यूसर दिग्विजय वर्मा ने बताया, मैंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से बीसीए किया। इसके बाद दो साल तक हैदराबाद में टू डी, थ्री डी कैरेक्टर एनिमेशन की पढ़ाई की।  एक प्रोजेक्ट में लिए रायपुर लौटा तो दोबारा हैदराबाद नहीं गया। केटीयू से इलेक्ट्रानिक मीडिया में एमएससी किया। मीडिया स्टडीज में एमफिल के बाद संगीत की दुनिया में कदम रखा। अब तक मैं लगभग 400 एल्बम बना चुका हूं। छत्तीसगढ़ की पहली एनिमेशन शॉर्ट फिल्म बनाई। शुरू से ही मेरा मकसद गीतों के जरिए छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाना रहा है।

इनका हुआ सम्मान
 गीतकार डायरेक्टर चंदन दीप, संगीतकार मनोज यादव, सिंगर डिमान सेन और कंचन जोशी, अभिनेता जीत्तू दुलरवा, अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा, कैमरा एडिटर टामेश्वर देव, कलाकार होमेश साहू, रिदम अरेंजर विनय ठाकुर, बांसुरी शहनाई वादक सतीश सिन्हा, मेकअप चोवा राम साहू, कलाकार हर्षिता चंद्राकर, जया , रामदेव साहू, गुरु निहाल , गीतकार दास मनोहर और चम्पेश्वरगिरी गोस्वामी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.