शराब का लती, खुद पर चलवाई गोली और अब घर में दोस्‍त की लाश, बेटों की वजह से सुर्खियों में रहे Kaushal Kishore

Updated on 01-09-2023 01:32 PM
लखनऊ: केंद्रीय राज्‍य मंत्री और मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। लखनऊ में दुबग्‍गा स्थित उनके नए घर में एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्‍या हो गई है। विनय श्रीवास्‍तव मंत्री के बेटे विकास किशोर (Vikash Kishore) का मित्र बताया जा रहा है। विकास किशोर की पिस्‍टल से चली गोली विनय के सिर में लगी है। पुलिस ने पिस्‍टल अपने कब्‍जे में ले लिया है। दूसरी ओर, कौशल किशोर का कहना है कि उनका बेटा विकास इस समय दिल्‍ली में है। वह अपनी बीमार मां जया देवी से मिलने गया है। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कौशल किशोर अपने बेटों की वजह से खबरों में आए हों। इसके पहले भी उनके बेटों को लेकर विवाद उठता रहा है।

कौशल किशोर के चार बच्‍चे हैं। उनकी पत्‍नी जया देवी मलिहाबाद से बीजेपी विधायक हैं। तीन साल पहले 19 अक्‍टूबर, 2020 में शराब का लती होने के कारण बेटे आकाश किशोर उर्फ जेबी का लिवर फेल हो गया था। लाख कोशिशें और हरसंभव इलाज के बाद भी आकाश को बचाया नहीं जा सका। आकाश को नशामुक्ति केंद्र भी भेजा गया था पर हालात नहीं सुधरे। बेटे की मौत के बाद से कौशल किशोर लगातार 'हिंदुस्तानियों नशा छोड़ों' मुहिम चला रहे हैं। उनकी विधवा बहू श्‍वेता हर साल करवाचौथ का व्रत रखती है। कौशल किशोर अपील भी कर चुके हैं कि वह अपने बेटे को नशेबाजों के चंगुल से नहीं बचा पाए और उसकी जान चली गई, लेकिन आप सभी अपने-अपने बच्चों को नशे की दुनिया में फंसने से बचा लो। कौशल किशोर ने ट्वीट कर कहा था- 'मैंने एक गलती करके अपने नशा करने वाले लड़के की शादी कर दी जिसकी वजह से आज मेरी बहू विधवा हो गई। अब कोई और लड़की विधवा न हो, इसलिए अपनी लड़कियों की शादी किसी भी नशा करने वाले व्‍यक्ति से न करें चाहे वह कितने बड़े पद, पोस्‍ट पर हो और चाहे कितना ही अमीर हो।'

आयुष किशोर की पत्‍नी ने नस काटने की कोशिश की थी


इसके बाद वर्ष 2021 में कौशल किशोर के दूसरे बेटे आयुष किशोर की पत्‍नी अंकिता ने नस काटकर खुदकुशी की कोशिश की थी। अंकिता ने हाथ की नस काटने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था। आयुष का नाम तब विवादों में आ गया जब अपने ऊपर गोली चलवाने का आरोप लगा। पुलिस जांच में भी खुलासा हुआ कि आयुष ने अपने साले आदर्श के जरिये खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस का कहना था कि आयुष ने अंकिता के साथ लव मैरिज की थी। दावा किया गया है कि कौशल किशोर इस शादी से खुश नहीं थे इसलिए आयुष अलग रह रहा था। इससे पहले अंकिता ने वीडियो में रो-रोकर आयुष और उसके घरवालों पर आरोप लगाया था। उसने कहा था, 'आयुष मेरी कोई गलती नहीं थी, तब भी तुमने मुझे छोड़ दिया। मैने कुछ नहीं किया फिर भी फंसा दिया। झूठे आरोप लगा दिए, मैने कहां गलती की? तुमसे शादी की, तुम्हारे साथ रही यह गलती की। मैं तुम्हारे साथ खुश थी जैसी भी मैं थी। तुमने गलत कर दिया मेरे साथ, जीने की कोई वजह नहीं छोड़ी।'

विकास किशोर तो दिल्‍ली में है: कौशल किशोर


अब कौशल किशोर अपने तीसरे बेटे विकास किशोर की वजह से खबरों में हैं। हालांकि उनका कहना है कि विकास किशोर घटना के समय लखनऊ में नहीं था। वह इस समय दिल्‍ली में है और फ्लाइट लेकर वापस आ रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता विनय श्रीवास्‍तव इस घर में 2017 विधानसभा चुनाव के समय से रह रहा है। वारदात के समय विनय के साथ घर में और कौन था, यह पुलिस जांच का विषय है। इस बीच, डीसीपी लखनऊ ने बताया है कि घर से बरामद पिस्तौल केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। विनय श्रीवास्‍तव के परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.