2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, मैनपाट में ओले गिरे

Updated on 18-03-2026 12:04 PM
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। मैनपाट में मंगलवार रात बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं।

ओलावृष्टि से सड़कों से लेकर मैदानों तक ओलों की सफेद चादर बिछ गई। अगले तीन दिनों तक सरगुजा संभाग में बारिश और ओले का अलर्ट है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ था, लेकिन अगले 4 दिनों में इसमें 3-5 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद तापमान में फिर 2-4 डिग्री की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

पिछले 24 घंटे में तापमान की बात करें तो सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 37.4°C दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान माना एयरपोर्ट, रायपुर में 16.5°C रहा जो सामान्य से 4-5 डिग्री कम है।

बारिश के 2 सिस्टम एक्टिव

इस समय छत्तीसगढ़ में दो प्रमुख सिस्टम सक्रिय हैं। पहला, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन, जो आसपास के क्षेत्रों में नमी खींच रहा है। दूसरा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, जो मध्य और ऊपरी स्तर पर सक्रिय रहते हुए ठंडी और नम हवाएं लेकर आ रहा है। इन दोनों के संयुक्त प्रभाव से वातावरण में अस्थिरता बढ़ गई है।

मौसम पर इसका असर

इन सिस्टम्स के कारण प्रदेश में तेजी से बादल बन रहे हैं, जिससे गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कई जगह ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। आंधी-तूफान के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी बनी हुई है।

तापमान में बदलाव

बादलों और बारिश के कारण सूर्य की गर्मी सीधे जमीन तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, जैसे ही यह सिस्टम कमजोर पड़ेगा, तापमान में फिर से धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

जनजीवन और कृषि पर प्रभाव

इस मौसमी बदलाव का असर आम लोगों और किसानों दोनों पर पड़ सकता है। तेज हवाएं और बिजली गिरने का खतरा जहां जनजीवन को प्रभावित कर सकता है, वहीं ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने की आशंका रहती है। हालांकि, हल्की बारिश कुछ फसलों के लिए फायदेमंद भी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.