Alia Bhatt ने बोटोक्स सर्जरी के दावों पर लगाई क्‍लास, 'चेहरे को लकवा मारने' वाले फेक वीडियो पर बुरी तरह भड़कीं

Updated on 25-10-2024 12:54 PM
आलिया भट्ट इस वक्त बहुत गुस्से में हैं और उन्होंने उन रिपोर्ट्स और दावों पर गुस्सा निकाला है, जिनमें कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने बोटोक्स सर्जरी करवाई, जिसके बाद चेहरा बिगड़ गया और बोलने का लहजा भी। आलिया इन खबरों को पढ़कर खुद के गुस्से पर काबू नहीं रख सकीं और फट पड़ीं। एक वायरल वीडियो में आलिया की बोटोक्स सर्जरी का दावा किया गया और कहा गया कि सर्जरी खराब होने से उनका चेहरा पैरालाइज हो गया।
Alia Bhatt ने यह देख अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने उनके बारे में बोटोक्स की फर्जी खबरें छापने वालों और दावे करने वालों को बुरी तरह लताड़ा।

फेक वीडियो देख भड़कीं आलिया, बताया वाहियात


आलिया ने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने कभी भी कॉस्मेटिक सर्जरी या करेक्शन चुनने वाले शख्स को जज नहीं किया। लेकिन फिर भी एक वीडियो में दावा किया गया है कि उन्होंने बोटोक्स सर्जरी करवाई थी, जो बिगड़ गई और उनरे चेहरे पर पैरालिसिस हो गया। आलिया ने इसे 'वाहियात और घटिया' बताया।

आलिया की सर्जरी को लेकर फर्जी दावे


एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक रैंडम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि मैंने बोटोक्स करवाया था, जो बिगड़ गया। कुछ क्लिकबेट आर्टिकल्स भी चल रहे हैं...जैसे कि मेरी स्माइल खराब है। मेरा बोलने का लहजा भी अजीब है। आप एक इंसान के चेहरे को इस तरह जज कर रहे हैं। यही नहीं, आप बड़े आत्मविश्वास से इस पर वैज्ञानिक स्पष्टीकरण भी दे रहे हैं। दावा कर रहे हैं कि मेरे चेहरे के एक साइड पर लकवा मार गया है? क्या आप सीरियस हैं?'

'क्लिकबेट के लिए कर रहे हो, तो कोई मतलब नहीं'


आलिया ने आगे लिखा, 'ये बहुत ही गंभीर दावे हैं, जिनका कोई प्रमाण नहीं है और ना ही कोई पुष्टि। इन दावों को किसी ठोस सबूत के बिना लापरवाही से उछाला जा रहा है। इससे भी बुरी बात यह है कि आप युवा, प्रभावशाली दिमागों को प्रभावित कर रहे हैं, जो वास्तव में इस कचरे पर विश्वास कर सकते हैं। आप ऐसा क्यों कह रहे हो? क्लिकबेट के लिए? तो फिर ध्यान दो क्योंकि इसका कोई मतलब नहीं है।'

आलिया की फिल्में


प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो आलिया हाल ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आई थीं। अब वह यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ शर्वरी वाघ नजर आएंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.