आलिया भट्ट ने शेयर की बच्ची की फोटो, कन्फ्यूज यूजर्स कर रहे बेटी राहा को लेकर ढेरों सवाल

Updated on 16-02-2023 07:23 PM
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी गर्ल को फोटो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए हुए आलिया अपने क्लोदिंग ब्रैंड का ऐड कर रही हैं। हालांकि आलिया भट्ट के इस पोस्ट ने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है और लोग अब तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं।
    आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया है। आलिया और रणबीर ने अपनी इस बच्ची का नाम राहा रखा है। आलिया की बेटी राहा अब करीब 4 महीने की हो गई है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर जिस बच्ची की तस्वीर शेयर की है, उसकी उम्र भी इसी के आसपास दिख रही है। अब सोशल मीडिया पर फैन्स एकदम गफलत में हैं। उन्हें लग रहा है कि आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा की ही तस्वीर शेयर की है। हालांकि, आलिया ने ऐसा भी नहीं लिखा है कि ये तस्वीर राहा की है या नहीं, लेकिन कैप्शन में उन्होंने ऐसा कुछ जिक्र नहीं किया है।

    लोगों ने कहा- आपको एक डिस्क्लेमर देना चाहिए था

    आलिया भट्ट के इस पोस्ट पर लोगों ने फौरन कॉमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा है- एक पल के लिए तो लगा कि ये आलिया भट्ट की बेबी राहा है। एक और ने लिखा- मुझे लगा ये राहा है। एक अन्य यूजर ने कहा- क्या आपको भी लगा कि ये राहा की तस्वीर है? एक फैन ने कहा- हर किसी को लग रहा है कि ये RAHA है, आपको एक डिस्क्लेमर देना चाहिए था। काफी लोगों ने एक ही तरह के सवाल पूछे हैं- ये बेबी आलिया की है क्या? ये आपकी राहा है क्या?
    हालांकि, जल्द ही आलिया ने लोगों के इस कन्फ्यूजन को दूर भी कर दिया। आलिया भट्ट ने इस फोटो के बाद कई और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें अलग-अलग उम्र के और भी बच्चे नजर आ रहे हैं।

    नवंबर में मां बनी हैं आलिया भट्ट

    बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। इसके बाद जून में आलिया ने मां बनने की खुशखबरी शेयर की थी। आलिया ने नवंबर में अपनी बच्ची को जन्म दिया और नीतू कपूर ने अपने घर की इस लाडली का नाम राहा रखा है। हालांकि, आलिया ने अब तक बेटी का चेहरा अपने फैन्स को नहीं दिखाया है। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह नजर आनेवाले हैं।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 March 2026
    एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
     19 March 2026
    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
     19 March 2026
    'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
     19 March 2026
    सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
     19 March 2026
    इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
     19 March 2026
    टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
     19 March 2026
    आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
     19 March 2026
    साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
     18 March 2026
    यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
    Advt.