अलका याग्निक को हुई रेयर बीमारी, बॉलीवुड सिंगर्स और फैंस मांग रहे दुआ, ईला अरुण बोलीं- ये सुनकर दिल टूट गया

Updated on 18-06-2024 02:50 PM
बॉलीवुड की सुरीली आवाज की मल्लिका प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को एक रेयर बीमारी हो गई है। अलका ने बताया कि उन्हें Rare Sensory Neural Nerve Sensory Loss की दिक्कत हुई है और अपनी इस बीमारी के बारे में जानकारी शेयर करते हुए ये भी बताया कि इसी बीमारी की वजह से वो पिछले काफी समय से गायब थीं। सिंगर ने बताया है कि अपनी इस बीमारी के बारे में जानकर उन्हें काफी झटका लगा और अभी भी वह इससे उबरने की जुगत में लगी हैं। अलका ने अपनी इस बीमारी के बारे में बताते हुए लोगों को कुछ जरूरी सलाह भी दे डाली है।

अलका ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वह एक रेयर डिसऑर्डर की शिकार हो गई हैं और उन्हें सुनाई देना भी बंद हो गया है। अलका ने जैसे ही अपनी इस बीमारी की खबर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, उनके फैन्स उनके लिए चिंतित नजर आ रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं।

अलका ने कहा- फ्लाइट से उतरने पर मुझे अचानक महसूस हुआ

अलका याग्निक ने एक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बीमारी के बारे में बताया और लोगों को तेज म्यूजिक से दूर रहने की सलाह भी दी है। अलका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे सभी फैंस, दोस्त, फॉलोअर्स और वेलविशर्स, कुछ हफ्ते पहले फ्लाइट से उतरने पर मुझे अचानक महसूस हुआ कि मैं सुन नहीं पा रही हूं। कई हफ्तों तक साहस जुटाने के बाद अब मैं अपने फ्रेंड्स और वेलविशर्स के लिए चुप्पी तोड़ना चाहती हूं जो मुझसे ये जानना चाह रहे हैं कि मैं कहां गायब हूं।'

फैंस और यंग साथियों को अलका ने दी सलाह

उन्होंने आगे बताया है, 'मेरे डॉक्टरों ने इस रेयर सेंसरी न्यूरो नर्व हियरिंग लॉस की वजह डाइग्नोज की और बताया कि इसकी वजह एक वायरल अटैक है। इस अचानक आए सेटबैक के बारे में मुझे पहले से कोई भनक ही नहीं थी। मैं इस समस्या से लड़ने की कोशिश कर रही हूं, प्लीज मुझे अपनी दुआओं में याद रखिएगा। अपने फैंस और यंग साथियों को बताना चाहूंगी कि बहुत लाउड म्यूजिक और हेडफ़ोन के इस्तेमाल करते हुए आप सावधान रहें। एक दिन, मैं अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से हेल्थ पर होने वाले नुकसान को लेकर भी बातें करूंगीं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट की मदद से मैं अपनी लाइफ को फिर से मैनेज करने और जल्द ही आपके पास वापस आने की उम्मीद कर रही हूं। इस क्रिटिकल समय में आपका सपोर्ट और समझ मेरे लिए बहुत मायने रखेगी।'

ईला अरुण ने कहा- ये खबर दिल तोड़ने वाली है

अलका के इस पोस्ट पर सोनू निगम ने रिएक्शन दिया है और लिखा है, 'मुझे पता लगा कि कुछ सही नहीं हो रहा, मैं आपसे मिलूंगा जब वहां आऊंगा, ईश्वर आपको जल्दी ठीक करें।' ईला अरुण ने कहा, 'मुझे ये सुनकर बहुत बुरा लगा। मैंने तुम्हारी फोटो देखी और रिएक्ट किया, लेकिन ,सच ये है कि ये खबर दिल तोड़ने वाली है। लेकिन ऊपर वाले के आशीर्वाद से और आजकल के बेस्ट डॉक्टरों की मदद से तुम जल्दी ही अच्छी हो जाओगी और हम तुम्हारी प्यारी सी आवाज फिर से सुन सकेंगे। अपना हमेशा ध्यान रखो।'

पूनम ढिल्लों ने कहा- ढेर सारा प्यार, दुआ और आशीर्वाद है तुम्हें

पूनम ढिल्लों ने भी उनके पोस्ट पर रिएक्ट किया है और लिखा, 'ढेर सारा प्यार, दुआ और आशीर्वाद है तुम्हें, तुम्हें जल्द ही स्वस्थ होने और स्वस्थ बनने के लिए प्यार की सारी शक्तियां मिलेगी। ढेर सारा प्यार तुम्हें।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.