टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत, 4 दिन से समुद्र में थे लापता, ऑक्सीजन भी हो गई थी खत्म

Updated on 23-06-2023 07:11 PM
वॉशिंगटन: लापता टाइटन पनडुब्बी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहाज का संचालन करने वाली कंपनी ने कहा है कि लापता टाइटन पनडुब्बी के सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अटलांटिक महासागर में सबमर्सिबल को विस्फोट के कारण भयंकर नुकसान हुआ है। इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद, उनके बेटे सुलेमान दाऊद, ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट और ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश भी शामिल थे। ये सभी पनडुब्बी में सवार होकर टाइटैनिक का मलबा देखने जा रहे थे। ये पनडुब्बी रविवार दोपहर को लापता हो गई थी।

विस्फोट की वजह से मिला टाइटैनिक का मलवा
यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड ने कहा है कि अटलांटिक महासागर में पांच लोगों के साथ लापता टाइटन सबमर्सिबल को जहाज के विस्फोट के कारण भयंकर नुकसान हुआ है। अमेरिकी रियर एडमिरल जॉन माउगर ने गुरुवार को कहा कि एक आरओवी को कुछ मलबा मिला, जो पुराने टाइटैनिक जहाज का था। उन्होंने बताया के ये मलवा किसी विस्फोट की वजह से मिला है।

हजारों किलोमीटर तक की गई पनडुब्बी की खोज
टाइटन पनडुब्बी के लापता हो जाने के बाद उत्तरी अटलांटिक में हजारों किलोमीटर तक बड़े पैमाने पर खोज की गई। इस सर्च ऑपरेशन में अमेरिकी और कनाडाई एजेंसियों के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी शामिल थी।

कंपनी बोली- हमनें पांचों को खो दिया
जहाज का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी ओसियनगेट ने गुरुवार को घोषणा की थी कि पनडुब्बी पर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, 'अब हम मानते हैं कि हमारे सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट को हमने दुखद रूप से खो दिया गया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.