ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग तत्परता एवं सक्रियता से करें कार्य : कलेक्टर

Updated on 23-07-2025 12:19 PM

राजनांदगांव।  कलेक्टर  सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परिचय पत्र अनिवार्य तौर पर बनाना है। परिचय पत्र जारी करने के लिए एनआईसी द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राथमिकता से परिचय पत्र बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्य होगा तथा सभी नस्ती, फाईल एवं डाक ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को ई-ऑफिस के क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस के क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग तत्परता एवं सक्रियता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त के बाद कोई भी नस्ती, फाईल एवं डाक भौतिक रूप से प्रस्तुत नहीं किए जाए, सभी नस्ती ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस का सुचारू संचालन एक नया कार्य है। जिसे सभी को सीखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में कार्यों के संपादन के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से पत्राचार किया जाएगा। शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए डिजिटल पत्राचार के माध्यम से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस के माध्यम से डिजिटाइजेशन करते हुए कार्यों का सरलीकरण किया गया है तथा डाक एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाईन प्रेषित किए जाएंगे। जिससे कार्य के संपादन में गति एवं कार्य कुशलता बढ़ेगी। सभी कार्यालय यथाशीघ्र ई-ऑफिस में कार्य आरंभ करें।

कलेक्टर  सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने डीएमएफ अंतर्गत लोकहित से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए महिला स्वसहायता समूह हेतु प्रोसेसिंग यूनिट एवं सिलाई मशीन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे सकते है। आंगनबाड़ी केन्द्र एवं स्कूलों की मरम्मत तथा विभिन्न आयामों में कार्य किया जा सकता है। उन्होंने यथाशीघ्र डीएमएफ अंतर्गत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण में विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार पेंशन प्रकरणों में देरी होने के कारण अधिकारी-कर्मचारी परेशान होते है। उन्होंने सभी लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुरानी पेंशन एवं नयी पेंशन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कहा। जिला कोषालय अधिकारी  दिलीप सिंह ने आहरण एवं संवितरण अधिकारी द्वारा पेंशन प्रकरणों के भुगतान हेतु अपलोड किए जाने वाले दस्तावेजों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने के तीन महीने पहले पेंशन प्रकरण के लिए कार्रवाई प्रारंभ किया जाना चाहिए और पेंशन विभाग को भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में जाने वाले तथा पुरानी पेंशन योजना से नई पेंशन योजना में जाने वाले प्रकरणों को भी यथाशीघ्र पे्रषित करना चाहिए। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी  आयुष जैन, अपर कलेक्टर  सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर  प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव  खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगांव  श्रीकांत कोराम, एसडीएम डोंगरगढ़  अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.