एटीएम मशीन काटकर चारों ने किया 40 लाख पार

Updated on 28-08-2023 03:01 PM

भिलाई । हुडको के दो एटीएम मशीन को बदमाशों ने गैस कटर से काटकर उसमें रखे लगभग 40 लाख रूपये निकालकर उसमें आग लगाकर फरार हो गये। इस घटना को अंजाम देने वाले सीसीटीव्ही कैमरे मैं कैद हो गये। पुलिस इसका फुटेज निकालकर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दिये हैं।

पहले एसबीआई सहित सभी बैंकों के अधिकारी एटीएम में गार्ड की डयूटी लगाते थे लेकिन एसबीआई सहित लगभग सभी बैँकों ने पैसे बचत के  चक्कर में एटीएम की सुरक्षा के लिए रखे गार्डोँ को हटा दिया है।

पुलिस ने फिर एसबीआई सहित अन्य बैंकों को एटीएम में गार्ड तैनाती के लिए कहा है। हुडकों के इन जो दोनो एटीएम में ये घटना हुई है यदि गार्ड रहते तो ऐसी घटना नही हुई होती।

पहली घटना मिलन चौक स्थित एटीएम में हुई। यहां से ठीक 200 मीटर दूर दशहरा मैदान ग्राउंड स्थित दूसरे एटीएम को निशाना बनाया गया। तीन से चार
आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। एटीएम से धुआं निकलता देख मकान मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एटीएम का सारा गायब था। मिलन चौक वाले एटीएम के सामने स्थित मकान के सीसीटीवी में कुछ आरोपी भी कैद हुए हैं।

एक एटीएम में था 15-20 लाख रुपए कैश एटीएम में कितना कैश था इसकी जानकारी तो एसबीआई के अधिकारियों ने अभी नहीं दी। लेकिन उनके अनुसार रविवार या त्यौहार के समय एक एटीएम में 15-20 लाख तक कैश डाला जाता है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने दोनों को मिलाकर 30-40 लाख रुपए की चोरी की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.