सभी मोर्चा प्रकोष्ठ जनता के मुद्दों पर संघर्ष करे : दीपक बैज

Updated on 12-07-2024 06:05 PM

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षों की बैठक ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बैठक को संबोधित करते हुये कहा कि मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग संगठन के आंख, कान, नाक है इनकी सक्रियता से ही संगठन की सक्रियता दिखती है। सभी संगठन अपने प्रदेश जिलों और ब्लॉक की कार्यकारिणी की नियमित बैठके आयोजित करे। प्रदेश संगठन द्वारा दिये गये कार्यक्रमों को निचले स्तर तक लागू करें। सभी अपने क्षेत्रों मे जो भी जनता के मुद्दे है उनको उठाये हर प्रकोष्ठ जमीन पर जनता के बीच संघर्ष करता दिखाई देना चाहिये। उन्होंने 24 जुलाई को होने वाले विधानसभा घेराव में सभी प्रकोष्ठों को पूरी ताकत के साथ शामिल होने का आहवान किया।
 
बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, सेवादल प्रमुख अरुण ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष अमीन मेमन, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा विभाग अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता, विधि विभाग अध्यक्ष देवा देवांगन, प्रदेश कांग्रस आर.टी.आई विभाग अध्यक्ष नितिन सिन्हा, कार्य. अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रकाश मारकण्डेय, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गौरीशंकर पाण्डेय, कांग्रेस पिछड़ा विभाग अध्यक्ष केशव चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस सूचना प्राद्यौगिकी विभाग उपाध्यक्ष मणि वैष्णव, प्रदेश कांग्रेस मछुआ विभाग अध्यक्ष एम. आर. निषाद, कांग्रेस रिसर्च विभाग अध्यक्ष इदरीश गांधी, जवाहर मंच अध्यक्ष प्रणव कुमार दास, प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र के समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ महामंत्री राहुल जैन, कांग्रेस लोक कला संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रशांत नीरज, प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन दिनेश शर्मा उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 October 2026
दुर्ग । मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पैदल निकलने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। रात में अंधेरे…
 14 October 2026
रायपुर। रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरों पर निर्भरता और आवागमन की परेशानी अब सक्ती जिले के मालखरौदा निवासी  विजय कुमार के लिए कम होगी। सेवा संकल्प अभियान के तहत…
 14 October 2026
गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से बना महतारी सदनरायपुर । ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी सामूहिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सक्ती जिले के डभरा विकासखंड…
 14 October 2026
रायपुर । आर्थिक सहयोग मिले तो प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम किरारी की शिवानी साहू की कहानी इसकी मिसाल है।…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के पश्चात आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें गंभीरतापूर्वक…
 14 October 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । लोकतंत्र को मजबूत बनाने एवं प्रत्येक पात्र नागरिक की मतदान प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को सारंगढ़ स्थित शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय में…
 14 October 2026
बेमेतरा । बेटियां परिवार की खुशियों और समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला होती हैं। उन्हें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना समाज…
 14 October 2026
जांजगीर-चांपा । युवाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज…
 14 October 2026
रायपुर । रायपुर सराफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में सराफा कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए छत्तीसगढ़ शासन तथा…
Advt.