छूटे हुए सभी नागरिक आयुष्मान कार्ड बनवाएं : कलेक्टर

Updated on 16-09-2023 05:48 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कहा कि आयुष्मान भव अभियान की गतिविधियां जिले में मैदानी स्तर पर रविवार 17 सितंबर से 31 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मितानिनों के माध्यम से किया जाएगा। कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सभी व्यक्ति अपना आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनवाए। आयुष्मान ग्राम सभा में उपस्थित होकर स्वास्थ्य विभाग के प्रति अपने अधिकारों व कर्तव्यों को जाने तथा स्वास्थ्य मेला में सामान्य एवं गंभीर रूप से पीड़ित व्यक्तियों का उपचार में सहयोग प्रदान करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला ने मीडिया को आयुष्मान भव योजना की पूरी जानकारी दी।

पहले आयुष्मान भव आपके द्वार 3.0 :
वर्तमान में कुल 5 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। 82 हजार कार्ड बनकर आया हुआ है जिसे अभियान के दौरान घर-घर जाकर बांटा जाएगा। साथ ही जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका कार्ड बनाया जाएगा।

दूसरा आयुष्मान मेला :
प्रत्येक हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर स्तर पर प्रति सप्ताह आयुष्मान मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें सामान्य सहित नान कम्युनिकेबल बीमारियों के इलाज किया जाएगा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर लगने वाले स्वास्थ्य मेला में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा उपचार एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना हेतु चिन्हांकित  किया जाएगा।

तीसरे चरण में आयुष्मान ग्राम सभा
ग्राम पंचायत के द्वारा आयोजित ग्राम सभा में आयुष्मान ग्राम पंचायत बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी ग्राम पंचायत को कुष्ठ मुक्त बनाने, टीबी मुक्त बनाने और तंबाकू मुक्त बनाने के लिए ग्राम पंचायत के सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही साथ सिकलिन और बीपी शुगर के मरीजों को दवाई वितरण, समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता के रूप में की जाएगी, जिसे स्वास्थ्य विभाग कायाकल्प अभियान के रूप में चलाएगा। शुक्रवार के दिन सुबह 8 से 10 बजे शासकीय कार्यालयों में स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा, जिसमें स्वयंसेवी संस्थाओं और रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान, अंगदान पखवाड़ा का आयोजन कर जनजागरुक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ 13 सितंबर को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा किया जा चुका है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.