सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने योगदान का भली-भांति करें निर्वहन : कलेक्टर

Updated on 27-04-2023 09:33 PM

गौरेला पेंड्रा मरवाही कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने गुरुवार को गोधन न्याय योजना के तहत जनपद पंचायत पेंड्रा के गौठानों में संचालित गतिविधियों की गौठानवार समीक्षा की। उन्होने कहा कि गोधन न्याय योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से संबंद्ध विभागों के सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने योगदान का निर्वहन भली-भांति करें। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होने गौठानवार गोबर खरीदी की मात्रा, कम्पोस्ट उत्पादन, उठाव, भुगतान एवं गौठानों में संचालित मल्टीएक्टीविटी की समीक्षा की। उन्होने योजना के क्रियान्वयन में स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनपद सीईओ को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिन गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन की मात्रा कम है उसे बढ़ाने, खाद बनाने की तौर-तरीकों के संबंध में स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण देने, राज्य शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देर्शों के अनुसार कार्य प्रणाली में सुधार लाने,  प्रत्येक गौठानों में गोबर खरीदी का सत्यापन एवं पोर्टल में एन्ट्री करने, धोखे से हुए गलत एन्ट्री को सुुुधरवाने तथा फर्जी एन्ट्री करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होने सभी गौठानों में पखवाड़े में 30 क्विंटल गोबर खरीदी अनिवार्य रूप से करने और उसी अनुपात में वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने तथा आगामी खरीफ मौसम में शतप्रतिशत खाद का उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी गौठानों में पानी की व्यवस्था करने, जहां पानी की समस्या है, वहां वैकल्पिक रूप से टेंकर, पाइप लाइन आदि के माध्यम से पानी की आपूर्ति करने तथा आवश्यकता अनुसार बोरवेल्स, कुंआ, डबरी आदि का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होने योजना से संबंद्ध अधिकारियों-कर्मचारियों को व्हाट्अप ग्रुप बनाकर आपस मे जानकारी, समस्या, मांग आदि साझा करने के भी निर्देश दिए। उन्होने गौठानों में मल्टीएक्टीविटी के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, डेयरी, सब्जी, मशरूम उत्पादन आदि के लिए विभागीय योजनाओं के तहत आवश्यक संसाधन एवं सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

बैठक में जनपद सीईओ एन आर मांझी, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन डीएस सोनी, उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर, उप संचालक पशु धन विकास डॉ. वी के पटेल, सहायक संचालक उद्यान निधान कुशवाह, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी विनय साहू, सहित सभी सहायक परियोजना अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, गौठान समिति के पदाधिकारी एवं समूह की महिलाएं उपस्थित थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.