ऑलराउंडर सयाली सतघरे का भारतीय टीम में डेब्यू:मां ने कहा- सालों का इंतजार आज पूरा हुआ, बेटी वर्ल्ड कप का सपना देखती है

Updated on 10-01-2025 03:17 PM

आयरलैंड की महिला टीम मौजूदा समय में भारत दौरे पर है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इसका पहला मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के जरिए एक युवा खिलाड़ी सायली सतघरे को डेब्यू करने का मौका मिला है। मुंबई की रहने वाली 24 साल की सयाली सतघरे ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उन्हें भारत की जर्सी में खेलने का मौका मिला है।

मां ने कहा- बेटी का सपना व र्ल्ड कप जीतने का कप्तान स्मृति मंधाना ने उन्हें भारतीय टीम की कैप दी। इस पल को देखकर सयाली के माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए। सयाली का परिवार खास तौर पर अपनी बेटी को भारतीय टीम में जगह मिलने के बाद उसका पहला मैच देखने आया है। इस मौके पर दिव्य भास्कर ने सयाली की मां स्वाति सतघरे से बात की। उन्होंने कहा- बेटी का सपना व र्ल्ड कप जीतने का है। वह दिन-रात इसी का सपना देखती है।

वर्षों का इंतजार आज पूरा हुआ सयाली की मां स्वाति सतघरे ने कहा कि आज हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है। सयाली पिछले 14-15 साल से क्रिकेट खेल रही हैं। लेकिन, आज वह दिन है, जिसका हम इतने वर्षों से इंतजार कर रहे थे। 2011 में जब भारत ने वर्ल्ड कप जीता तो सयाली ने तय कर लिया कि मुझे भी भारतीय टीम के लिए खेलना है। उसका अब तक का सफर बेहद कठिन रहा है। वह बड़े अनुशासन के साथ काम करती है और प्रैक्टिस के लिए एक भी दिन के गैप नहीं करती। उसका खानपान, जिम, पढ़ाई सबकुछ तय समय पर होता है।

उन्होंने आगे कहा कि सयाली ने बीकॉम तक पढ़ाई की है। सयाली का मुख्य लक्ष्य भारत में एक और विश्व कप लाना है। हमारा भी यही सपना है कि हम सयाली के हाथों में वर्ल्ड कप देखें। सयाली का घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। वह मुंबई टीम की कप्तान भी रह चुकी है। घरेलू मैच में उसने गुजरात के खिलाफ 19 रन देकर 5 विकेट और नागालैंड के खिलाफ 17 रन देकर 7 विकेट भी लिए थे।

दर्शकों के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री... आज राजकोट के स्टेडियम में पहली बार महिला क्रिकेट खेला जा रहा है। इसी के चलते महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री रखी गई है। इसी के चलते मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम में 5000 से ज्यादा दर्शकों की भीड़ पहुंच चुकी थी। विभिन्न स्कूल-कॉलेजों से भी भारी संख्या में स्टूडेंट्स मैच देखने पहुंचे हैं। महिला टीम का हौसला बढ़ाते हुए लड़कियों ने गो गो वीमेन इन ब्लू वी आर प्राउड ऑफ यू का नारा लगाया।

अनमोल सेजपाल नाम की एक दर्शक ने कहा- आज निरंजन शाह स्टेडियम में पहली बार महिला क्रिकेट मैच हो रहा है। इसीलिए हम भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने आए हैं। मैं भी आज पहली बार ही इस स्टेडियम में आई हूं और अपनी टीम को देखकर बहुत खुश और एक्साइटेड हूं।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11 स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमाह रोड्रिग्स, तेजल हस्बनीस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उप कप्तान), सयाली सतघरे, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा और तितास साधु।

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम प्लेइंग-11 गैबी लुईस (कप्तान), सारा फोर्ब्स, एना रेमंड, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लॉरा डेलानी, लीह पॉल, कूल्टर रेली (विकेटकीपर), अर्लीन केली, जॉर्जिया डेम्पसी, फ्रेया सार्जेंट और एमी मैगुइरे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.