सभी टीम सजगता एवं सक्रियतापूर्वक करें कार्य : व्यय प्रेक्षक

Updated on 30-04-2024 04:58 PM

दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 7-दुर्ग के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक प्रसन्ना वी. पत्तनसेठ्ठी ने  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के मद्देनजर अधिकारियों की बैठक ली। व्यय प्रेक्षक श्री प्रसन्ना वी. पत्तनसेठ्ठी ने कहा कि सभी अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करें। निर्वाचन कार्य को प्रभावित करने वाले कार्य अवैध शराब परिवहन, नगदी एवं अन्य वस्तुओं के जप्ती की कार्रवाई चेक पोस्ट में होते रहनी चाहिए। अंतर्राज्यीय सीमाओं में अवैध शराब, परिवहन एवं अन्य वस्तुओं के परिवहन के लिए संवेदनशील चेक पोस्ट में इसके लिए जागरूक रहते हुए कार्य करें। उन्होंने उड़दनस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, वीडियो निगरानी दल, सी-विजिल एवं एमसीएमसी की टीम को सतर्कता, सजगतापूर्वक एवं सक्रियतापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विगत एक माह में की गई जप्ती कार्रवाई की जानकारी ली।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि अवैध शराब परिवहन, नगदी एवं अन्य सामग्री के परिवहन पर कार्रवाई के लिए पुलिस, आबकारी, जीएसटी, आयकर, परिवहन, एफएसटी, एसएसटी एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वय करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बैंक निर्वाचन के दौरान किसी भी तरह के संदेहास्पद वित्तीय आहरण पर ध्यान देते हुए कार्य करेंगे। व्यय अनुवीक्षण का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए टीम को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध परिवहन की जानकारी होने पर संबंधित विभाग एवं पुलिस को तत्काल सूचना देने को कहा।


बैठक में भिलाई नगर निगम आयुक्त देवेश धु्रव, डिप्टी कलेक्टर व नोडल अधिकारी महेश राजपूत, सहायक आयुक्त सेन्ट्रल जीएसटी, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल.लकड़ा, प्रधान डाकपाल मुख्य डाकघर, नोडल अधिकारी महेश सिंह राजपूत, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दिवाकर सिंह राठौर, आयकर अधिकारी रंजनी श्रीकुमार, एईओ, लीड बैंक अधिकारी, आबकारी, आयकर एवं जीएसटी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.