'सलमान की लाइफ में जो भी लड़की आईं उनमें ये सारी खूबियां नहीं थीं', जब पापा सलीम खान ने सुनाई थी बेटे की पसंद

Updated on 26-06-2024 04:38 PM
बॉलीवुड सितारों में सलमान खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। सलमान टॉप फिल्म स्टार्स की लिस्ट में काफी ऊपर गिने जाते हैं। हालांकि, फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। आज भी हर किसी का सवाल उनसे यही होता है कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की। सलमान की लाइफ में ऐश्वर्या राय से लेकर संगीता बिजलानी, सोमी अली, यूलिया वंतूर जैसी कई हसीनाएं आईं लेकिन एक्टर ने आज तक शादी नहीं की। एक बार सलीम खान ने सलमान की शादी पर खुलकर बात कही थी। सलीम खान ने बताया था कि 58 की उम्र में भी उनके बेटे सलमान ने क्यों शादी नहीं की।

कोमल नहाटा से हुई बातचीत में सलीम खान ने सलमान की शादी को लेकर बातें की थीं। सलमान सभी 5 भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। सलमान को छोड़कर सबने शादी कर ली लेकिन एक्टर अब तक कुंवारे हैं। अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले सलमान ने शादी की हिम्मत कभी क्यों नहीं की, इसकी वजह पापा ने सुनाई थी।
'उसको जो औरतें मिलती हैं वो करियर ओरिएंटेड होती हैं'
सलीम खान ने कहा था, 'देखिए, वो बहुत सिंपल लड़का है। उसको जो औरतें मिलती हैं वो करियर ओरिएंटेड होती हैं। उनके बड़े-बड़े एम्बिशंस होते हैं कि ये काम करना है वो करना है।' सलीम कहते हैं- वो भी आदमी है, अट्रैक्ट तो डेफिनेटली हो जाता है लेकिन उसे वहां लाकर बिठाना कि मेरी मां ने जो किया था वो भी वही करे...ये पॉसिबल नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को इस बात का डर है कि कोई लड़की उनकी मां की तरह उनका घर संभाल पाएगी।'बच्चों को पढ़ाए-लिखाए, खाना बना कर दे'

उन्होंने कहा, 'अब हर कोई चाहता है कि उनकी वाइफ घर-परिवार पर ध्यान दे, बच्चों को पढ़ा-लिखा रही है, खाना बना कर दे रही है, बच्चों को होमवर्क करवा रही है, स्कूल छोड़ने जा रही है, स्कूल से ला रही है...तो ये सब पॉसिबल नहीं है कि जो लड़कियां पसंद आ रही हैं वो उनके लिए या उनके बच्चों के लिए ये सब करे।'
सलमान ने कहा- चौथी बार हो तो शक खुद पर
वहीं एक बार सलमान अपने इंटरव्यू में शादी न होने की वजह पर बातें करते हुए कह चुके हैं, 'जब पहली जाती है तो आपको लगता है कि ये उसकी गलती थी, जब दूसरी जाती है तो आपको लगता है कि ये भी उसकी गलती थी और फिर जब तीसरी भी ऐसा ही करती है, तो भी ऐसा लगता है कि गलती उसकी थी लेकिन चौथी बार तक भी यही हो तो शक होने लगता है कि क्या गलती उनमें है या मुझमें है?
 
 
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
 24 September 2026
लेखक नीरज पांडे ने जमुई में छेड़छाड़ और 'मॉरल पुलिसिंग' की घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था का बचाव करने पर बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर पर नाराजगी जताई है।…
 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
Advt.