मार्च तक बुक हो चुकी हैं सारी टिकट लेकिन लक्षद्वीप के लिए मालदीव बनना आसान नहीं, जानिए क्यों

Updated on 10-01-2024 01:47 PM
नई दिल्ली: मालदीव के साथ विवाद शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप ट्रेंड कर रहा है। लोगों से लक्षद्वीप जाने की ही अपील की जा रही है। इससे आने वाले दिनों में लक्षद्वीप में टूरिज्म में काफी तेजी आने की उम्मीद की जा रही है। लक्षद्वीप प्रशासन का कहना है कि उसने द्वीप समूह की यात्रा को आसान बनाने के लिए कई उपाय किए हैं। मसलन अनिवार्य परमिट को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है और पर्यटकों के कुछ इलाकों में जाने पर लगी पाबंदी भी हटा दी है। लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या अब भी बनी हुई है। मालदीव के लिए देश के कई शहरों से हर हफ्ते 60 फ्लाइट्स ऑपरेट होती हैं लेकिन लक्षद्वीप के लिए रोजाना केवल एक ही फ्लाइट है। इस फ्लाइट की मार्च तक की सभी टिकट बुक हो चुकी हैं।

भारतीय पर्यटकों को लक्षद्वीप जाने के लिए एंट्री परमिट लेना पड़ता है। पहले किसी बैंक में जाकर 200 रुपये जमा करवाने पड़ते थे और फिर चालान जमा करवाना पड़ता था। लेकिन इसे ऑनलाइन कर दिया गया है और एक-दो दिन में परमिट जारी हो जाता है। लेकिन कनेक्टिविटी की समस्या अब भी बनी हुई है। लक्षद्वीप के लिए केवल अलायंस एयर की फ्लाइट जाती है। यह फ्लाइट केरल के तटीय शहर कोच्चि से अगाती के लिए उड़ान भरती है। मार्च तक इसकी सारी टिकट बुक हो चुकी हैं। सरकारी एयरलाइन कंपनी अलायंस एयर इस रूट पर 70 सीटर टर्बोप्रॉप एटीआर-72 एयरक्राफ्ट ऑपरेट कर रही है। हालांकि मांग बढ़ने के बाद अब कंपनी लक्षद्वीप के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है।

नया एयरपोर्ट

लक्षद्वीप के एडीएम गिरि शंकर ने टीओआई से कहा कि सरकार अगाती एयरपोर्ट पर मौजूदा रनवे को बढ़ाने के साथ-साथ मिनिकॉय में नया एयरपोर्ट बनाने पर भी विचार कर रही है। इसमें ए320 और बी737 विमानों को उतारा जा सकता है। अगाती एयरपोर्ट के रनवे को उत्तर की तरफ बढ़ाने का प्रस्ताव है ताकि इसमें बड़े विमानों को उतारा जा सके। इसमें सी प्लेटफॉर्म होगा। बी737 और ओ320 विमानों में 189 यात्री तक सफर कर सकते हैं। पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं के कारण अगाती एयरपोर्ट के विस्तार की योजना अटकी पड़ी है। छोटे विमानों की क्षमता कम होती है और इनका किराया ज्यादा होता है।
शंकर ने कहा कि बंगरम प्रीमियम आइलैंड रिजॉर्ट है। अप्रैल 2023 तक इसमें केवल 32 कमरे थे। लेकिन अब इसमें प्रीमियम रूम्स की संख्या 64 कर दी गई है। सुहेली और कामत द्वीपों में सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रीमियम रेजॉर्ट्स बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही अगाती और कवारत्ती द्वीपों पर नई टेंट सिटीज विकसित की जा रही है। गुजरात की तरह लक्षद्वीप में भी शराब पर पाबंदी है लेकिन कुछ इलाकों में इसमें छूट दी गई है और वहां शराब की बिक्री होती है। इसके साथ ही मेंगलुरु से लक्षद्वीप के लिए पैसेंजर शिप सर्विस को बहाल करने की भी मांग की जा रही है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 September 2026
    नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
     21 September 2026
    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
     21 September 2026
    नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
     21 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
     21 September 2026
    नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
     21 September 2026
    नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
     20 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
    Advt.