पोलिंग बूथ में युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित सभी मतदाता स्वस्फूर्त किया मतदान

Updated on 12-02-2025 02:06 PM

कोरबा । नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत शहर के वयोवृद्ध मतदाता अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नजर आए । बुजुर्ग मतदाताओं ने  सजगता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


अपने मत प्रयोग के लिए सजग रहे आर पी नगर निवासी 90 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता श्री कामता प्रसाद सिंह युवाओं सहित सभी मतदाताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने। अपने सिर  पर गम्भीर चोट लगे होने के बाद भी कामता प्रसाद ने कोरबा शहर के ब्लू बर्ड स्कूल  में बने मतदान केंद्र पहुँचकर शसक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना अमूल्य वोट दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन मतदान करना सभी नागरिक का मूल कर्तव्य है, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सभी नागरिकों को अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। उन्होंने सभी मतदाताओं को राष्ट्रहित में स्वस्फूर्त आगे आकर किसी प्रकार की भय, लोभ, प्रलोभन में आए बिना, धर्म, जाति, वर्ग,  समुदाय से ऊपर उठकत योग्य प्रत्यासी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।  

इसी प्रकार ब्लू बर्ड स्कूल के  मतदान केंद्र में राजेन्द्र प्रसाद नगर की रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मतदाता हेमलता रावल एवं 72 वर्षीय विभा सक्सेना ने अपना मताधिकार का उपयोग कर नगरवासियों से बढ़ चढ़ कर मतदान करने की अपील की। मतदान केंद्र में बुजुर्ग दम्पति श्री पी पी सोनी अपनी पत्नी श्रीमती शकुंतला सोनी एवं श्री जे एल चौहान अपनी पत्नी श्रीमती अमृत देवी चौहान के साथ मताधिकार का उपयोग किया। बुजुर्ग दम्पतियों ने जन-जन से अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया।


18 वर्षीय दीक्षा साहू ने उत्साह से किया पहली बार मतदान, लोगों से वोट डालने के लिए किया अपील


ब्लू बर्ड स्कूल में बने मतदान केंद्र में 18 वर्षीय युवा मतदाता दीक्षा साहू उत्साह पूर्वक मतदान करने पहुँची। उन्होंने पंक्ति में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतिजार किया। इस दौरान उनजे चेहरे पे पहली बार मतदान करने की प्रसन्नता साफ झलक रही थी। बारी आने के बाद दीक्षा ने सभी प्रकिया पूर्ण करते हुए खुशी से अपना मतदान किया। मतदान करके दीक्षा हर्षित नजर आई, उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आमजनो से बढ़ चढ़ कर मतदान करने और लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की। कोसाबाड़ी के निर्मला स्कूल के मतदान केंद्र में भी 65 वर्षीय श्रीमती नारदमति चौहान सहित अन्य बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया। ऐसी ही सभी नगरीय निकायों में बने पोलिंग बूथ में शहर के  युवा, बुजुर्ग, दिव्यांग सहित सभी मतदाता जागरूक नजर आए, सभी मतदान केंद्रों में मतदाता आगे आकर मतदान कर दुसरो को भी मतप्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.