'अल्लाह मौत दे दे बस', एमसी स्टैन का पोस्ट देख फैंस को लगा झटका, ब्रेकअप के बाद से है बुरा हाल
Updated on
24-05-2024 01:43 PM
'बिग बॉस 16' के विनर और मशहूर रैपर एमसी स्टैन ने एक पोस्ट ने फैंस को टेंशन में डाल दिया है। एमसी स्टैन अल्लाह से अपने लिए मौत मांग रहे हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर जो लिखा है, उसे पढ़कर फैंस को धक्का लगा है। एमसी स्टैन ने कुछ दिन पहले ही ब्रेकअप को लेकर एक पोस्ट किया था। उनका गर्लफ्रेंड बूबा से ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद से वह बहुत दर्द में हैं। लेकिन अब उन्होंने मौत की दुआ मांगते हुए पोस्ट किया तो फैंस परेशान हो गए।