अल्लाह दे रहा हिदायत, मुसलमान बनते जा रहे हिंदू... पाकिस्तान का कट्टरपंथी यूट्यूबर उगल रहा सांप्रदायिक जहर

Updated on 03-03-2023 07:47 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान में आए दिन हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन जैसी घटनाएं होती रहती हैं। अल्पसंख्यक जब मदद के लिए सरकार और कानून के पास जाते हैं तो उनके हाथ निराशा ही लगती है। पाकिस्तान में ऐसे कट्टरपंथियों की संख्या कम नहीं है जो हिंदू बच्चियों के अपहरणकर्ताओं को सही ठहराते हों। पाकिस्तानी पत्रकार वीनगास ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नादिर अली नाम का एक पाकिस्तानी यूट्यूबर भारतीय मीडिया पर सवाल उठाते हुए पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन जैसे कुकृत्यों को सही ठहरा रहा है।
वीडियो में नादिर अली कहता है, 'अक्सर मैं देखता हूं, इंडियन मीडिया जो बताता है कि पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक है और उनकी आबादी का प्रतिशत कम होता जा रहा है, वे कम नहीं हो रहे हैं, बल्कि अल्लाह हिदायत दे रहा है, वे मुसलमान होते जा रहे हैं।' खबर लिखे जाने से कुछ देर पहले ही पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट कर कोमल नाम की एक और हिंदू लड़की के पाकिस्तान के घोटकी से अगवा किए जाने की जानकारी दी।

'आम लोगों की भी सोच कट्टरपंथी'

वीडियो शेयर करते हुए वीनगास ने लिखा, 'यूट्यूबर नादिर अली ने यह कहकर जबरन धर्म परिवर्तन को बेशर्मी से प्रोत्साहित किया कि 'वे अल्लाह के हुक्म (हिदायत) के कारण इस्लाम में परिवर्तित हो रहे हैं।' पाकिस्तान में न सिर्फ धार्मिक लोग, बल्कि उसके जैसे आम लोग भी कट्टरपंथी सोच रखते हैं और नाबालिग हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण का बेशर्मी से समर्थन करते हैं।' हाल ही में सिंध के मीरपुरखास जिले से करिश्मा नाम की एक नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर लिया गया था।

करिश्मा को नहीं मिला इंसाफ

आरोप है कि हथियारबंद कट्टरपंथियों ने घर में घुसकर उसका अपहरण किया फिर जबरन धर्म परिवर्तन कर उसकी शादी करवा दी। यह मामला जब पाकिस्तान की एक अदालत के सामने पहुंचा तो कोर्ट ने भी बच्ची को अपहरणकर्ताओं को सौंप दिया। करिश्मा के माता-पिता रोते-बिलखते रहे लेकिन उन्हें बच्ची से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। पिता रमेश कुमार भील और खबरों में करिश्मा की उम्र 15-16 साल बताई जा रही है। जबकि कट्टरपंथी उसके 19 साल की होने का दावा कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.