MP के राज्यसभा चुनाव में विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप, तीसरी सीट को लेकर कांग्रेस और भाजपा में टक्कर

Updated on 09-06-2026 12:56 PM

 भोपाल। राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर संख्या बल न होने के बाद भी भाजपा द्वारा प्रत्याशी खड़ा किए जाने के बाद विधायकों की खरीद-फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) के आरोप- प्रत्यारोप आरंभ हो गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जो अंतरात्मा की आवाज पर वोट देगा, हम उसका स्वागत करेंगे। वहीं, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी कह रहे हैं कि भाजपा धनबल और दबाव की राजनीति कर रही है।

लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करने की इस कोशिश का जवाब कांग्रेस के निष्ठावान विधायक एकजुटता से देंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास बहुमत नहीं है, फिर भी उन्होंने तीसरा उम्मीदवार उतारा है। इसका साफ मतलब है कि भाजपा धनबल के सहारे हमारे विधायक खरीदना चाहती है। यह लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश है, लेकिन कांग्रेस के सभी विधायक बिकाऊ नहीं हैं।

कांग्रेस को बैचेने होने की जरूरत नहीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हम तीसरा प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए लड़ा रहे हैं। मुझे नहीं मालूम कौन किसको ऑफर दे रहा है। कांग्रेस को बेचैन होने की जरूरत नहीं वह अपनी पार्टी को देखे।

कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या के आरोपों पर खंडेलवाल ने कहा कि हम कह रहे है हमारे टच में कोई नहीं है, जो अंतरात्मा की आवाज पर वोट देगा, हम उसका स्वागत करेंगे। भाजपा एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस राज्यसभा चुनाव को लेकर भ्रम और असमंजस की स्थिति में है। कांग्रेस नेताओं के बयानों में एकरूपता नहीं है।

महेश केवट ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद महेश केवट ने मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। शासन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

हमारे पास अतिरिक्त वोट इसलिए तीसरी सीट पर प्रत्याशी खड़ा किया : विजयवर्गीय

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चुनाव लड़ने का सभी को अधिकार है। हम उसी अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। हमारे पास अतिरिक्त वोट है, इसलिए हमने तीसरी सीट पर प्रत्याशी खड़ा किया है। हमें विश्वास है लोग विकास चाहते हैं।

लोग हमारे प्रत्याशी को वोट देंगे और हम राज्यसभा की तीसरी सीट जीतेंगे। कांग्रेस की बाड़ाबंदी पर विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस को विश्वास नहीं अपने विधायकों पर, इसलिए प्रदेश से बाहर ले जा रहे होंगे। हमें अपने विधायकों पर विश्वास है वह डंके की चोट पर हमारे प्रत्याशी के साथ खड़े रहेंगे।

महेश केवट : दो करोड़ 53 लाख रुपये की अचल संपत्ति

भाजपा उम्मीदवार महेश केवट के पास आवास, कृषि भूमि मिलाकर दो करोड़ 53 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। केवट के पास एक लाख 60 हजार रुपये नकद, चार पहिया वाहन, 26 ग्राम सोना मिलाकर 20 लाख 70 हजार रुपये की चल संपत्ति और पत्नी के पास 20 हजार रुपये नकद मिलाकर छह लाख 27 हजार की चल संपत्ति है। वाहन कर्ज मिलाकर कुल आठ लाख 35 हजार की देनदारियां हैं। महेश केवट का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। आय का स्रोत व्यवसाय है।

मीनाक्षी नटराजन के पास न कृषि भूमि न आवास

कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के पास न तो कृषि भूमि है और न ही वाणिज्यिक या आवासीय भवन। वाहन के नाम पर 2021 में खरीदा टियोगो है, जिसकी कीमत अब तीन लाख रुपये है। हाथ में मात्र 35 हजार रुपये की नकदी है तो बैंक में जमा, शेयर और बचत में कुछ निवेश, सोने के जेवर का सकल मूल्य एक करोड़ 35 लाख 37 हजार 232 रुपये है। आपराधिक प्रकरण की जानकारी शपथ में नहीं दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
 19 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश वन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत 47 वन…
 19 September 2026
भोपाल । रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खान-पान की गुणवत्ता जांचने के लिए नियमित कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन शुक्रवार की कार्रवाई ने निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े…
 19 September 2026
भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं…
 19 September 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 12वीं पास 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को शनिवार को स्कूटर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा…
 19 September 2026
भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट…
 19 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री निवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित नादिर कॉलोनी में रात के समय सुरक्षा गार्ड पर पिस्टल तानकर धमकाने का मामला सामने आया है। 17-18 सितंबर…
Advt.