दिव्यांग स्कूल में मूक बधीर बच्चों से श्रम करवाने व शिक्षकों से बदसलूकी का आरोप

Updated on 03-04-2023 08:54 PM

शहर में समाज कल्याण और मानव सेवा के नाम पर तमाम तरह की संस्थाएं काम कर रही हैं। जिनका उद्देश्य सेवा की आड़ में व्यक्तिगत हित साधना है। ऐसी ही एक एक मामला जिले के ग्राम बडगांव में संचालित नंदा सर्कुलेशन संस्थान में हो रहा है।

जिसमें संस्था के संचालक मनोहर लाल नंदा और उसकी पत्नि के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। संस्था में कार्यरत दिव्यांग शिक्षक जो मूक बधिर और नेत्रबाधित बच्चों को पढ़ाने का काम कर चुके हैं मुकेश कुमार ने मिडिया को बताया कि स्कूल संचालक मासूम दिव्यांग बच्चों से न केवल बालश्रम करवाते हैं, बल्कि उन्हे पोषक भोजन से भी वंचित रखते हैं। इतना ही नहीं यहां काम करने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों से संचालक और उसकी पत्नि बदतमीजी भी करते हैं।

पीड़ित दिव्यांग शिक्षक जिसकी संस्था में नियुक्ति समाज कल्याण विभाग रायगढ़ के माध्यम से हुई थी, उसे बीते छह महीने से वंचित रखा गया था। वेतन मांगे जाने पर मात्र 15 हजार रुपए देकर संस्था से बलपूर्वक इस्तीफा मांग लिया गया। पीड़ित दिव्यांग शिक्षक मुकेश कुमार डाहरे जो मूलतः बालाघाट मप्र.का रहने वाला है, वो अपनी लिखित शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक के पास आया और उसने प्रमाण सहित अपनी बात एसपी साहब के अलावा मीडिया के समक्ष रखी। जिसमें उसने एक शिक्षिका की आडियो क्लिप और स्कूल में दिव्यांग बच्चों से संचालक के द्वारा झाड़ू, बर्तन मांजने जैसे काम करवाने की कई तस्वीरें पेश की हैं।

ज्ञात हो कि पूर्व में भी नंदा सरकुलेशन संस्थान के संचालक मनोहर लाल नंदा पर अनियमितता व स्कूल संचालन में लापरवाही की शिकायतें हो चुकी हैं। बावजूद वे अपने कर्तव्य के प्रति आज भी लापरवाही बरत रहे हैं। समय रहते जिला प्रशासन को इनके ऊपर लगाम लगाने की आवश्यकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.