यपुर मेयर के पति की कथित 'क्लिप' वायरल, 50 सेकंड के ऑडियो में बोले 'मुख्यमंत्री भी नहीं हटा सकते'

Updated on 01-09-2023 01:30 PM
जयपुर: राजधानी के जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कथित ऑडियो मुनेश गुर्जर की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस ऑडियो में सुशील गुर्जर कह रहे हैं कि मुनेश को महापौर पद से मुख्यमंत्री भी नहीं हटा सकते। पट्टे देने की एवज में रिश्वत लेने के आरोप में सुशील इन दिनों जेल में है, जो ऑडियो वायरल हुआ है। वह गिरफ्तारी से दो महीने पहले का बताया जा रहा है।

महापौर बदलने की चर्चाओं के दौरान का है ऑडियो

करीब तीन महीने पहले नगर निगम हेरिटेज में महापौर को हटाने की चर्चाएं चली थीं। उन दिनों मुस्लिम समुदाय से महापौर बनाए जाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। परकोटे के आदर्श नगर, किशनपोल और सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र के कई पार्षदों ने मुनेश गुर्जर के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया था। बताया जा रहा है कि 9 निर्दलीय भी मुनेश के खिलाफ थे लेकिन आखिर में मुनेश के खिलाफ चल रहा अभियान थम गया था। वायरल ऑडियो उन्हीं दिनों का बताया जा रहा है जिसमें सुशील गुर्जर एक कांग्रेसी पार्षद से बात कर रहे हैं।

जानिए क्या है 50 सेकंड के ऑडियो में


कांग्रेसी पार्षद - हम दोनों की तरफ से आप निश्चिंत ही रहा करो... हम तो जहां देखते हैं... हमारे बोलने से भाभी सा का नुकसान है तो हम दोनों चुप हो जाते हैं... आप हमारी तरफ से फुल अशोयर्ड रहो... इस चीज के लिए ... हम दोनों कल आकर आपसे मिल लेंगे...
सुशील गुर्जर - आज शहजाद भाई भी बोल रहे थे, लेकिन मैं बता दूं यह रूल है... मैं तुम्हें दिखाऊंगा... मुख्यमंत्री भी दो साल मेयर को हटा नहीं सकते हैं... चाहे वह कितना भी अल्पमत में क्यों ना आ जाए... मैं तुम्हें कॉपी भी दूंगा...

कांग्रेसी पार्षद - आप इस बारे में मत सोचो... इस बारे में मत जाओ...

सुशील गुर्जर - नहीं... वह शहजाद भाई बार-बार ब्लैकमेल कर रहे हैं...

जेल में बंद है मेयर के पति सुशील गुर्जर

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 4 अगस्त को जयपुर हेरिटेज नगर निगम की महापौर मुनेश गुर्जर के पति सुशील गुर्जर और दो दलालों को पट्टे के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। घर की तलाशी के दौरान 40 लाख रुपए नकद मिले थे। इसके बाद राज्य सरकार ने 5 अगस्त को महापौर मुनेश गुर्जर को बर्खास्त कर दिया था। सरकार के फैसले के खिला मुनेश हाईकोर्ट चली गई थी। हाईकोर्ट ने मुनेश को राहत प्रदान की और बर्खास्तगी के आदेश को रद्द कर दिया जिसके बाद 24 अगस्त को मुनेश फिर से महापौर की कुर्सी पर काबिज हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.