कल हो सकता है इस IPO के शेयरों का अलॉटमेंट

Updated on 11-10-2022 06:27 PM
इलेक्ट्रॉनिक मार्ट इंडिया के शेयरों के शेयरों का अलॉटमेंट कल यानी 12 अक्टूबर को हो सकता है। लेकिन उससे पहले ग्रे मार्केट से मिले संकेतों से लग रहा है कि कंपनी शेयर बाजार में शानदार डेब्यू कर सकती है। बता दें, सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन इलेक्ट्रॉनिक मार्ट इंडिया (Electronics Mart IPO) के आईपीओ को 71.69 गुना सब्सक्राइबर मिले थे। आइए जानते हैं कि ग्रे मार्केट से क्या संकेत मिल रहे हैं? 

क्या है GMP?  

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार आज कंपनी का आईपीओ 24 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। सोमवार के मुकाबले 2 रुपये की गिरावट आज देखने को मिल रही है। लेकिन इसके बावजूद ग्रे मार्केट मजबूत लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। बता दें, कंपनी शेयर बाजार में 17 अक्टूबर 2022 को डेब्यू कर सकती है। आइए जानते हैं कि एक निवेशक कैसे अपना अलॉटमेंट चेक कर सकता है? 

रिटेल चेन से आता है कंपनी का 90% रेवेन्यू 

इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है, इसमें कोई ऑफर फॉर सेल नहीं है। कंपनी ने ड्रॉफ्ट आईपीओ पेपर्स में कहा है कि वह आईपीओ से मिले फंड का इस्तेमाल अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और कर्ज चुकाने में करेगी। कंपनी का करीब 90 पर्सेंट रेवेन्यू रिटेल चेन्स के जरिए आता है। कंपनी के रेवेन्यू में लॉर्ज एप्लायंसेज के सेल की 50 पर्सेंट हिस्सेदारी है। आनंद राठी एडवायजर्स, IIFL सिक्योरिटीज और JM फाइनेंशियल इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स थे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.