Allu Arjun और Neeraj Chopra ने एक दूसरे के सिग्नेच स्टेप को किया कॉपी

Updated on 14-10-2022 06:45 PM
स्टाइलिश स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के फैन्स इन दिनों काफी खुश हैं। एक ओर जहां हाल ही में अल्लू को एंटरटेनमेंट जगत के लिए 'इंडियन ऑफ द ईयर'से सम्मानित किया गया, तो दूसरी ओर अब उनका ओलंपिक चैंपियन गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) संग एक वीडियो वायरल हो रहा है। अल्लू और नीरज के इस वीडियो में दोनों का स्वैग देखने को मिल रहा है, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं।
अल्लू और नीरज का वीडियो वायरल
दरअसल हाल ही में एक इवेंट में अल्लू को 'इंडियन ऑफ द ईयर'से सम्मानित किया गया। इस इवेंट में अल्लू की मुलाकात नीरज चोपड़ा से भी हुई। इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां एक ओर अल्लू, नीरज का जैवलिन पोज दे रहे हैं तो वहीं नीरज ने अल्लू की फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर पोज दिया। वहीं इसके बाद दोनों साथ में पुष्पा पोज देते दिखते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं।

फैन्स को पसंद आ रहा वीडियो
बता दें कि इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं। एक ओर जहां अल्लू के फैन्स उनके डाउन टू अर्थ होने की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर नीरज के चार्म की भी तारीफ करने से फैन्स खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। जिस तरह से अल्लू और नीरज एक दूसरे से बात कर रहे हैं, वो क्यूटनेस फैन्स को खूब पसंद आ रही है। अल्लू और नीरज का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।

'पुष्पा द रूल' का है इंतजार
गौरतलब है कि बीते साल अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा- द राइज' रिलीज हुई थी जिसे न सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था। पहले फिल्म ने जहां सिनेमाघरों में जोरदार कमाई की थी तो वहीं अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज के बाद फिल्म को और भी तगड़ी माउथ पब्लिसिटी मिली। फिल्म के पहले पार्ट के सुपरहिट होने के बाद अब दर्शक फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू के साथ ही रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में नजर आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.