मुस्लिम बहुल इन दो सीटों पर BJP की इज्जत बचाएंगे आलोक शर्मा और ध्रुव नारायण जानें समीकरण

Updated on 18-08-2023 01:08 PM
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में बीजेपी ने भोपाल की सात विधानसभा सीटों में से दो के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। बीजेपी ने जिन दो उम्मीदवार का ऐलान किया है, वो राजधानी भोपाल में जाने-माने चेहरे हैं। बीजेपी ने भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा और भोपाल मध्य (सेंट्रल सीट) से ध्रुव नारायण सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। आलोक शर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर हैं। उन्होंने 2008 में उत्तर सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं ध्रुव नारायण सिंह 2008 में चुनाव जीतकर बीजेपी के विधायक बन गए थे, लेकिन उन्हें 2013 और 2018 में पार्टी ने टिकट नहीं दिया गया था।

मुस्लिम बहुल सीट भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य का क्या है समीकरण?

भोपाल उत्तर और भोपाल मध्य (सेंट्रल) सीट पर मुस्लिम बहुल सीट हैं। इन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दो मुस्लिम विधायकों ने जीत दर्ज की थी। भोपाल उत्तर सीट से पूर्व मंत्री आरिफ अकील विधायक हैं, जबकि भोपाल सेंट्रल से आरिफ मसूद कांग्रेस के विधायक हैं। हालांकि छह बार के विधायक आरिफ के इस बार चुनाव लड़ने की संभावना कम ही है। दरअसल आरिफ अकील अपने खराब स्वास्थ्य के चलते पिछले कई महीने से बिस्तर पर हैं। ऐसे में कांग्रेस उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में नहीं उतार सकती है।

आरिफ अकील ने पहली बार 1990 में एक निर्दलीय के रूप में इस सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया था। उन्होंने 1998 से 2018 तक पांच विधानसभा चुनाव जीते। बीजेपी ने 1993 में सिर्फ एक बार भोपाल उत्तर सीट पर जीत हासिल की थी।

2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने आलोक शर्मा को आरिफ अकील के खिलाफ खड़ा किया गया था। आलोक शर्मा ने अकील को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि वे 4,026 मतों के अंतर से हार गए थे। 2013 में बीजेपी ने एक मुस्लिम उम्मीदवार आरिफ बेग को मैदान में उतारा, लेकिन फिर से बीजेपी को कामयाबी नहीं मिली। बीजेपी प्रत्याशी आरिफ बेग को 6,664 वोटों से शिकस्त मिली। 2018 में फिर से बीजेपी ने फातिमा रसूल सिद्दीकी को मैदान में उतारा और वे भी 34,857 के बड़े अंतर से हार गईं।

आरिफ अकील की बीमारी के बाद मुश्किल में फंसी कांग्रेस

हालांकि, आरिफ अकील की बीमारी के बाद कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। राज्य के कांग्रेस नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भोपाल उत्तर सीट के लिए पार्टी एक योग्य उम्मीदवार खोजने के लिए सर्वे करा रही है, जो छह बार के विधायक आरिफ अकील की जगह ले सके। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, 'सर्वेक्षण किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार के चयन के संबंध में उनकी पसंद का भी ख्याल रखेगी। पार्टी के लिए वर्तमान विधायक का परिवार हमेशा प्राथमिकता है, लेकिन आंतरिक कलह है।'

दरअसल आरिफ अकील के भाई, आमिर अकील भोपाल नगर निगम के पूर्व पार्षद हैं। उन्हें तीन दशकों तक आरिफ अकील का राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में जाना जाता था, लेकिन पिछले पांच वर्षों से आरिफ अकील अपने एक बेटे आतिफ अकील को अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी के रूप में पेश कर रहे हैं। अब आमिर अकील ने घोषणा की है कि कांग्रेस उन्हें टिकट दे या न दे, वो चुनाव लड़ेंगे।

भोपाल की इन दो सीटों पर असमंजस में क्यों है कांग्रेस?

कांग्रेस आरिफ अकील के स्वास्थ्य की स्थिति के कारण भोपाल (उत्तर), भोपाल दक्षिण, इन दो सीटों को लेकर भी दुविधा में है, जहां पार्टी के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा हैं, लेकिन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने यहां से टिकट के लिए अपना दावा पेश किया। अगर पार्टी को भोपाल दक्षिण के रहने वाले संजीव सक्सेना को मैदान में उतारना है तो पीसी शर्मा कहां जाएंगे? इसका जवाब भोपाल (मध्य) सीट पर है, जहां बीजेपी ने गुरुवार को आरटीआई कार्यकर्ता शेहला मसूद हत्या मामले में पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह को मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने कहा कि बीजेपी के उम्मीदवारों की घोषणा के साथ, कांग्रेस भोपाल (दक्षिण-पश्चिम) से संजीव सक्सेना को मैदान में उतार सकती है, जबकि ध्रुव नारायण सिंह के खिलाफ पीसी शर्मा को भोपाल सेंट्रल से चुनाव लड़वा सकती है। जबकि आरिफ मसूद को भोपाल उत्तर ले चुनाव लड़ने के लिए कह सकती है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'इस तरह हम इन तीनों सीटों को जीत सकते हैं क्योंकि आरिफ मसूद भोपाल उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से आते हैं, जहां आरिफ अकील परिवार में लड़ाई है। पीसी शर्मा भोपाल मध्य निर्वाचन क्षेत्र के निवासी हैं। वो उस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जहां उन्होंने समान रूप से मेहनत की है और बेहद लोकप्रिय हैं। जबकि पूर्व पार्षद और जिला पार्टी अध्यक्ष संजीव सक्सेना को उनके आवासीय निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा जा सकता है।'


भोपाल मध्य सीट पर बीजेपी ने क्यों लगाया ध्रुव नारायण पर दांव?

बीजेपी ने पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह को भोपाल सेंट्रल से मैदान में उतारा है। उन्होंने 2008 में कांग्रेस के नासिर इस्लाम को 2,519 मतों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। बाद में शहला मसूद मामले में सीबीआई की पूछताछ के बाद बीजेपी ने सुरेंद्र नाथ सिंह को मैदान में उतारा, जिन्हें सीएम चौहान के करीबी के रूप में जाना जाता था।


भोपाल मध्य (सेंट्रल) सीट पर बीजेपी की स्थिति वैसी ही है, जैसी कांग्रेस की भोपाल उत्तर में है। भोपाल सेंट्रल से सुरेंद्रनाथ सिंह ने 2013 का चुनाव जीता था। इसके बाद 2018 में आरिफ मसूद से वे चुनाव हार गए थे। अभी सुरेंद्रनाथ सिंह भी अस्वस्थ हैं। सुरेंद्रनाथ सिंह की बीमारी में ध्रुव नारायण सिंह, जो पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह के बेटे हैं, बीजेपी के लिए सबसे अच्छा विकल्प हैं। शहला मसूद विवाद के बावजूद ध्रुव नारायण सिंह को निर्वाचन क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं के बीच लोकप्रिय माना जाता है। वो एक उदारवादी चेहरा हैं, जिन्होंने कई बीजेपी नेताओं के विपरीत कभी भी अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ भाषण नहीं दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.