शहनाज गिल के भाई के साथ सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स ने भी आसिम रियाज को धोया, कहा- शेर तो एक ही है

Updated on 27-02-2023 07:37 PM
लंबे समय बाद बिग बॉस 13 एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि इसकी वजह शो के फर्स्ट रनर अप आसिम रियाज हैं। उनके एक इंटरव्यू ने तहलका मचा रखा है। आसिम ने सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र करते हुए मेकर्स पर उन्हें न जिताने और ऐन मौके पर शो का फॉर्मैट बदलने का आरोप लगाया। इसके बाद अब शहनाज गिल के फैन्स और फिर उनके भाई शहबाज ने सिंगर को आड़े हाथ ले लिया है। उन्होंने ट्विटर पर बिना नाम लिए एक लाइन में काफी कुछ कह दिया है, जिसके चर्चे चारों तरफ हो रहे हैं।

दरअसल, आसिम रियाज (Asim Riaz) ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि बिग बॉस 13 के दौरान मेकर्स ने ऐसा प्लान किया था कि जिससे वह न जीतें। आसिम का कहना था- वो नहीं चाहते थे कि मैं जीतूं। उन्होंने आखिरी पल में 15 मिनट के लिए ऑनलाइन वोटिंग खोल दी। जबिक वह मुझे जिताना नहीं चाहते थे। ये बात उन्होंने खुलकर नहीं कही।' यहां आसिम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के विनर बनने पर सवाल खड़े किए।

आसिम रियाज को शहबाज का जवाब

आसिम की इन बातों से जहां सिद्धार्थ और शहनाज के फैन्स दुखी हो गए। वहीं एक्ट्रेस के भाई शहबाज को भी धक्का लगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कुछ लोग अभी भी ये बात नहीं समझ रहे हैं कि शेर एक ही है और एक ही रहता है। इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी शेयर किया। इसके बाद फैन्स ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया और सिद्धार्थ शुक्ला को असल विनर बताने लगे। शहनाज गिल के भाई के पोस्ट के नीचे एक फैन ने लिखा- शेर हमेशा एक ही रहेगा। हमारा राजा सिद्धार्थ शुक्ला। एक ने लिखा- वन मैन आर्मी। एक राजा हमेशा राजा होता है। शेर एक ही था और एक ही रहेगा।

सिद्धार्थ शुक्ला से बेहद करीब हैं शहनाज के भाई

बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला से शहनाज गिल के भाई बेहद करीब हैं। उनके जाने के बाद उन्होंने अपने हाथ पर एक्टर की पूरी फोटो को टैटू करवाया था। इतना ही नहीं। उन्होंने आज भी सोशल मीडिया की प्रोफाइल फोटो सिद्धार्थ शुक्ला की ही लगा रखी है। वहीं, आसिम रियाज जहां शो के शुरुआती दिनों में अच्छे दोस्त थे। वही बाद में सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ हो गए थे। दोनों की कभी नहीं बनी थी। ऐसे में उन्हें अक्सर सिद्धार्थ के खिलाफ कुछ भी बोलने पर आलोचना का शिकार होना पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.