मुख्यमंत्री के साथ अमेरिका, इंग्लैंड और अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधियों ने भी लगाए भोपाल में पौधे

Updated on 17-01-2023 06:04 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आज जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 की बैठक में भोपाल आए विभिन्न देश के डेलीगेट्स ने स्मार्ट उद्यान (वॉटर विज़न पार्क) में भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। नीति आयोग दिल्ली के उपाध्यक्ष श्री सुमन बेरी और मध्यप्रदेश नीति आयोग के प्रो. सचिन चतुर्वेदी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यूएसए, इण्डोनेशिया, यूके, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और अन्य राष्ट्रों से आए प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि वे वर्ष 2021 की नर्मदा जंयती से निरंतर पौधे लगा रहे हैं। लगभग दो वर्ष में भोपाल के अलावा जिस भी स्थान पर प्रवास होता है, वहाँ भी पौधा लगाने से उनके दिन की शुरुआत होती है। मध्यप्रदेश में पौध-रोपण जन-अभियान बनता जा रहा है। मध्यप्रदेश में अंकुर पोर्टल बनाया गया है, जिसमें नागरिक विवाह-वर्षगांठ और जन्म-वर्षगांठ पर पौधे लगाते हैं। परिवार के दिवंगत बुजुर्गों के याद में उनकी पुण्य-तिथि पर भी पौध-रोपण होता है। अंकुर पोर्टल से लोग जुड़ते जा रहे हैं। इनकी संख्या 37 लाख से अधिक हो गई है। भोपाल के श्यामला हिल्स के इस उद्यान में इस माह भोपाल में हुए वॉटर विजन (जल सम्मेलन) के प्रतिभागियों ने भी पौधे लगाए हैं। समाज के विभिन्न वर्गों से लोग यहाँ पौधा लगाने आते हैं।

उद्यान बना ग्लोबल गार्डन, भोपाल बनी बुद्धिजीवियों की राजधानी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि जी 20 के तहत थिंक-20 के कार्यक्रम की भोपाल में हो रही दो दिवसीय बैठक महत्वपूर्ण है। दुनिया भर के चिंतक और बुद्धिजीवी मध्यप्रदेश आए हैं। भोपाल के केपिटल ऑफ इंटेलेक्चुअल्स हो गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी वन अर्थ, वन फेमिली एंड वन फ्यूचर के सिद्धांत पर कार्य कर रहे हैं। आज ये उद्यान ग्लोबल गार्डन हो गया है। उपाध्यक्ष नीति आयोग भारत सरकार श्री सुमन बेरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप नीति आयोग की गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। थिंक-20 में पर्यावरण सम्मत जीवन शैली, नैतिक मूल्य और विश्व-कल्याण के साथ सुशासन के संबंध में भोपाल में प्रख्यात चिंतक गहन विचार-विमर्श करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.