समान नागरिक संहिता पर चर्चा होने के साथ ही शहर में कला-संस्कृति के होंगे कार्यक्रम

Updated on 14-07-2023 01:15 PM

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के कार्यक्रम 13 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे। श्रावण मास में शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं। इसमें कहीं अखंड रामायण पाठ तो कहीं रूद्राभिषेक होगा। इसके साथ ही शहर में कला-संस्कृति के कई कार्यक्रम होंगे। वर्षा ऋतु में शहर में संगीत की सभा भी वर्षा के गीतों पर आधारित होकर सजेगी और वैचारिक मंथन भी होगा। इसके अलावा चातुर्मास के चलते धर्मसभा भी शहर में होगी।

- आज की शाम अगर आप गीतों की महफिल के बीच बिताना चाहते हैं तो जाल सभागृह जाना मुनासिब होगा। यहं शाम 7 बजे गीतों की सभा म्यूज टेंपल फैंस क्लब द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा ऋतु के गीत मुख्य रूप से सुनाए जाएंगे।

- इन दिनों समान नागरिक संहिता पर देश भर में चर्चा का दौर जारी है। यदि आप भी इस विषय में अपनी राय रखना चाहते हैं, दूसरों के विचारों को सुनना चाहते हैं तो शाम 4 बजे प्रीतमलाल दुआ सभागृह जा सकते हैं। यहां संस्था दामिनी द्वारा समान नागरिक संहिता और हम विषय पर संवाद आयोजित किया जा रहा है।

-अभिनय की बारीकियों को जानने में जिनकी रूचि है उनके लिए शहर में अभिनय की कार्यशाला जारी है। स्वदेश भवन स्थित अनवरत थियेटर ग्रुप के सभागृह में यह कार्यशाला सोमनाथ चटर्जी ले रहे हैं जो सुबह 10.30, दोपहर 2 बजे और शाम 7.30 बजे संचालित हो रही है।

- शहर के पश्चिम क्षेत्र के लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में नाम-जप परिक्रमा सुबह 7.45 बजे निकलेगी। इसमें वैष्णवजन वेंकेट रमणा गोविंदा के जयघोष लगाते मंदिर की परिक्रमा लगाएंगे। इसके बाद भगवान की आरती-पूजन होगा।

 आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन प्रवचन सुबह 9 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

- आचार्य विहर्ष सागर महाराज का चातुर्मास कलश की स्थापना नसिया बड़ा गणपति पर होगा। चातुर्मास दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। कलश स्थापना समारोह दोपहर 12.27 बजे से होगी। सर्वप्रथम सभी मांगलिक क्रियाएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद संतों के प्रवचन होंगे।इसमें प्रदेशभर के गुरु भक्त भाग लेंगे।

- नौलखा स्थित मनकामनेश्वर कांटाफोड़ मंदिर में हर दिन भगवान का फूलों से श्रृंगार होगा। भगवान के शृंगारित स्वरूप के दर्शन शाम 6 बजे से होंगे।श्रावण के अंतिम सोमवार को भगवान की सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ आकर्षक झांकी भी सजाई जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.