वैकल्पिक वित्तपोषण : एमएसएमई के लिए नई राह

Updated on 20-06-2025 12:45 PM

कोरबा। छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को पारंपरिक बैंकिंग साधनों से आगे बढ़कर वैकल्पिक स्त्रोतों से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से ’’वैकल्पिक वित्तपोषण पर कार्यशाला’’ का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय यह कार्यशाला भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की रेजिंग एण्ड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉमेंस (आरएएमपी) योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा के द्वारा आयोजित की गई। आरएएमपी योजना भारत सरकार और विश्व बैंक द्वारा संयुक्त रूप से वित्तपोषित है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र का पुनरूत्थान और सशक्तिकरण किया जाना है।

यह कार्यशाला बुधवार 18 जून को कोरबा में आयोजित की गई, जिसमें लघु एवं मध्यम उद्यमों को एसएमई एक्सचेंज के माध्यम से वैकल्पिक वित्तपोषण के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी दी गई, जो लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा स्टार्टअप को पूंजी जुटाने का एक विशेष मंच उपलब्ध कराती है।

कार्यशाला के शुरूआत में क्लाइंट फस्ट वेल्थ मैनेजमेंट के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक कुंजन गुप्ता द्वारा एमएसएमई अंतर्गत वेल्थ मैनेजमेंट और वित्तीय नियोजन के विविध पहलुओं से अवगत कराया गया। इसके पश्चात् एनएसई कोलकाता के मुख्य प्रबंधक अविक गुप्ता द्वारा एनएसई इमर्ज में सूचीकरण की प्रक्रिया, पूंजी बाजार के नये अवसरों और लाभों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

सीएसआईडीसी रायपुर के प्रवीण द्वारा आरएएमपी योजना के अंतर्गत एमएसएमई सुविधा एवं वित्तीय बाजार तक बेहतर पहुंच की जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोरबा के द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिला उद्योग संघ कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया एवं सचिव संजय खरे सहित 30 से अधिक लघु एवं मध्यम उद्यमों तथा चाटर्ड एकाउन्टेंट ने भाग लिया। इस प्रकार यह कार्यशाला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए पूंजी बाजार के नए अवसरों को समझने, अपनाने और अपने व्यापार को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.