पाकिस्तान में SUV के दाम पर मिल रही ऑल्‍टो कार, 3.50 लाख रुपए की हुई बाइक, गिड़गिड़ा रहा मुल्क

Updated on 08-04-2023 07:01 PM
इस्‍लामाबाद: कंगाल पाकिस्‍तान में महंगाई से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं और इस महासंकट से जनता जूझने को मजबूर है। पाकिस्‍तान में कार निर्माता कंपनी सुजुकी ने ऑल्‍टो ने सबसे सस्‍ते मॉडल Alto VX का दाम बढ़ाकर अब 22 लाख 50 हजार पाकिस्‍तानी रुपये कर दिया है। वहीं स्विफ्ट कार का दाम 49 लाख 60 हजार रुपये कर दिया है। यही नहीं सुजुकी ने अपनी बाइक के दाम को भी बढ़ा दिया है। सुजुकी ने अपने मॉडल GD110S का दाम बढ़ाकर अब 322,000 रुपये कर दिया है।

वहीं सुजुकी बाइक के मॉडल GS150 का दाम 3 लाख 50 हजार रुपये कर दिया गया है। कंपनी ने कार की कीमतों में चौथी बार वृद्धि की है। पाकिस्‍तान के पास इतने डॉलर नहीं हैं कि वह जरूरी सामानों का आयात कर सके। सुजुकी ने एक बयान में कहा है कि उसे आयात करने की अनुमति नहीं मिल पा रही है और यही वजह है कि कई बार प्‍लांट को बंद करना पड़ा है। यही नहीं कंपनी को अब तक अरबों रुपये का घाटा हो चुका है। पाकिस्‍तान में आर्थिक हालात बहुत ही खराब हो गए हैं। आलम यह है कि देश की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी को बंद करना पड़ा है।

'पाकिस्‍तान के डिफॉल्‍ट होने का खतरा वास्‍तविक'


वहीं पाकिस्‍तान के पेट्रोलियम मंत्री ने चेतावनी दी है कि देश में गैस का रिजर्व घट रहा है और 24 घंटे गैस आपूर्ति नहीं की जा सकती है। उन्‍होंने यह भी कहा कि गैस की कीमत गरीब और अमीर दोनों को अलग-अलग देना होगा। उन्‍होंने कहा कि देश में गैस की आपूर्ति पर्याप्‍त नहीं है। पाकिस्‍तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और वह आईएमएफ से लोन का गुहार लगा रहा है लेकिन वैश्विक एजेंसी ने अभी तक इसकी मंजूरी नहीं दी है।

पाकिस्‍तान कर्ज के लिए सऊदी अरब, यूएई और अमेरिका से गुहार लगा रहा है। अभी केवल सऊदी ने 2 अरब डॉलर की मंजूरी दी है। पाकिस्‍तान अब तक डिफॉल्‍ट हो चुका होता लेकिन चीन ने उसे कर्ज देकर कुछ समय के लिए बचा लिया है। आईएमएफ का कहना है कि पाकिस्‍तान सरकार खर्चे घटाए लेकिन शहबाज सरकार चुनाव को देखते हुए तेल पर भी सब्सिडी देने जा रही है। अमेरिका के एक थिंक टैंक ने चेतावनी दी है कि पाकिस्‍तान के डिफॉल्‍ट होने का खतरा वास्‍तविक है। वहीं एक तरफ जहां देश में आर्थिक तबाही मची हुई है तो दूसरी राजनीतिक संकट और गहरा गया है। देश में अब चुनाव होते नहीं दिखाई दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.