डीडीयूजीकेवाय योजना में रोजगार प्राप्‍त युवाओं की हुई एलुमिनाई मीट

Updated on 25-01-2023 05:10 PM

मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन में दीनदयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल योजना से लाभान्वित युवाओं की एलुमिनाई मीट आज स्‍थानीय कुशाभाउ ठाकरे इण्‍टरनेशनल कन्वेन्‍शन सेंटर में हुई। मीट में लगभग 600 युवाओं ने भाग लिया। युवाओं ने भी अपने अनुभव साझा किये। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से श्री आशीष सिन्‍हा तथा योजना अंतर्गत सहयोगी संस्‍थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

उल्‍लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मध्‍यप्रदेश राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन में दीनदयाल उपाध्‍याय ग्रामीण कौशल योजना का संचालन वर्ष 2014 से किया जा रहा है। योजना में 18 से 35 वर्ष के ग्रामीण निर्धन श्रेणी के युवक-युवतियों को बाजार में मांग आधारित तथा रूचि अनुरूप विभिन्‍न विषयों में नि:शुल्‍क कौशल उन्‍नयन प्रशिक्षण दिया जाता है। जनपद पंचायत स्‍तर पर रोजगार मेलों का आयोजन कर निजी क्षेत्र की वि‍भिन्‍न कंपनियों में योग्‍यता अनुसार रोजगार के इच्‍छुक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराये जाते हैं। अब तक लगभग 78 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया गया है। रोजगार प्राप्‍त युवाओं को आपस में अनुभव साझा करने के लिये मिशन द्वारा एलुमिनाई मीट समय-समय पर की जाती है।

राज्‍य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री ललित मोहन बेलवाल ने युवाओं से कहा कि यह प्रसन्‍नता की बात है कि इस योजना का लाभ उठा कर आप जैसे हजारों युवा आत्म-निर्भर हो गये हैं। खासकर बेटियों की सफलता की कहानियाँ सुन कर एहसास होता है कि यह योजना किस तरह हजारों परिवारों का जीवन बदलने में सहायक है। उन्‍होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेकर सदैव आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिये।

बेटियों की कहानी सुन कर माहौल भावुक हो गया। रोजगार प्राप्‍त युवतियों को सम्‍मान-पत्र देकर तथा उनके माता-पिता को मंच पर शॉल ओढ़ा कर सम्‍मानित कराया गया। योजना प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने वाली सहयोगी संस्‍थाओं को भी सम्‍मानित किया गया। एलुमिनाई मीट में 835 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराये गये हैं। प्रतीक स्‍वरूप 10 युवाओं को मंच से ऑफर लेटर प्रदान किये गये। राज्‍य परियोजना कौशल विकास प्रबंधक, श्री धीरेन्‍द्र सिंह ने अतिथियों को प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया। श्री के.के. श्रीवास्‍तव, सीओओ डीडीयूजीकेवाय मध्‍यप्रदेश ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.