अमानतुल्लाह खान को 4 दिन की ACB कस्टडी में भेजा

Updated on 18-09-2022 05:29 PM

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें लंबे वक्त तक जेल के पीछे रहना पड़ सकता है। शनिवार सुबह उनके बिजनेस पार्टनर हामिद अली और लड्डन यानी कौशर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में हामिद अली खान ने कबूल किया कि उसके घर से बरामद कैश और हथियार अमानतुल्लाहा खान के ही हैं। हामिद अली ने बताया कि ये सभी सामान मुझे विधायक अमानतुल्लाह खान ने रखने के लिए दिया था। विधायक ने मुझसे कहा था कि जरूरत पड़ने बताएंगे कि इस पिस्टल, गोली और रुपयों का क्या करना है? हामिद ने कहा कि अभी मुझे इतना ही याद आ रहा है। अगर मुझे कुछ और याद आता है तो आपको बताऊंगा। आपको बता दें कि हामिद अली के घर से ACB एक विदेशी बेरेटा पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, 12 खाली कारतूस और तकरीबन 12,09,000 रुपये बरामद किए थे।

14 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग

अमानतुल्लाह खान को राउंस एवेन्यू कोर्ट में पेश कर ACB ने उसकी 14 दिन पुलिस कस्टडी की मांग की है. एसीबी ने कोर्ट को बताया कि अमानतुल्लाह खान ने वक्फ बोर्ड  में भर्तियों में गड़बड़ी की. बताया कि खान ने 33 लोगों की वैकेंसी निकाली, इसमें 32 ऐसे लोगों को भर्ती किया गया जो विधायक के करीबी हैं.

रेड में 34 रजिस्टर, 6 चेक बुक, 24 लाख कैश मिला

ACB ने  कोर्ट को बताया कि शुक्रवार को अमानतुल्लाह के घर और चार ठिकानों पर छापामारी की थी. रेड में 34 रजिस्टर, 6 चेक बुक, एक डायरी और दो जगहों की रेड में 24 लाख रुपये से बरामद हुए थे.

ACB ने बताया कि डायरी में 4 करोड़ कैश बायहैंड की एंट्री मिली है, जो अमानतुल्लाह के नाम पर है. बिहार में भी अलग-अलग एंट्री मिली है, जिसमें लाखो रुपये बिहार में भेजे गए हैं. इसके अलावा Guj 5 करोड़ 60 लाख कैश की एंट्री मिली. हम GUJ को गुजरात मान रहे हैं. इसके अलावा दो ठिकानों से अवैध पिस्टल बरामद हुई हैं. इनमें एक पिस्टल विदेशी है, जिसका लाइसेंस नहीं है.

ACB टीम पर हमले का वीडियो कोर्ट में पेश किया

ACB ने कोर्ट में बताया कि रेड के दौरान अमानतुल्लाह खान के घर के बाहर एसीपी की टीम पर हमला किया गया. खान के रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने पुलिसबल को घेर लिया था. उसके बाद सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है. उन्होंने सबूत के तौर पर कोर्ट को हमले का वीडियो भी दिखाया.

ACB को रेड में मेरे घर से कुछ नहीं मिला: अमानतुल्लाह

अमानतुल्लाह खान ने कोर्ट को बताया- जहां तक मेरी जानकारी है मेरे घर से कुछ नहीं मिला है. किसी और के घर से कुछ मिला है तो मैं नहीं जानता. मेरा कोई बिजनेस पार्टनर नहीं है. एफआईआर में भी कोई कंटेंट नहीं है.

उन्होंने कहा कि उन्हें बिना वजह डराने और धमकाने की कोशिश की जा रही है. बस आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.