साल के आखिरी दिन अंबानी-अडानी का धमाका, मार्केट खुलते ही उछल गए शेयर

Updated on 31-03-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: निफ्टी 50 इंडेक्स आज तेजी के साथ खुला। बुधवार को यह 17,080.7 अंक पर बंद हुआ था और आज तेजी के साथ 17,210.35 अंक पर खुला। मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण घरेलू शेयर मार्केट्स में तेजी आई है। गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। ग्लोबल बैंकिंग संकट में कुछ नरमी आने के बाद वॉल स्ट्रीट में तेजी रही। नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.73%, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 0.43% और एसएंडपी 500 (S&P 500) में 0.57% की तेजी आई। उनके फ्यूचर इंडेक्स भी तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। अमेरिकी शेयर मार्केट्स में आई तेजी का असर आज एशियन मार्केट्स में भी देखने को मिला और वे तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

सुबह 11:00 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50) 160.55 अंक यानी 0.94 फीसदी तेजी के साथ 17,241.25 अंक पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर ब्रॉडर मार्केट इंडेक्सेज में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिड-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Mid-Cap 100 index) में 0.93 फीसदी और निफ्टी स्मॉल-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Small-Cap 100 index) में 1.61 फीसदी की तेजी दिख रही है। 29 मार्च के आंकड़ों के मुताबिक एफआईआई और डीआईआई नेट बायर्स रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 822.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। यह रही उन शेयरों की लिस्ट जो प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट के दौर से गुजर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.