कर्ज में डूबी कंपनी को खरीदने की रेस में अंबानी-अडानी,

Updated on 11-11-2022 06:13 PM
 कर्ज में डूबी किशोर बियानी (Kishore Biyani) की कंपनी फ्यूचर ग्रुप (Future group) के शेयरों में आज बंपर तेजी है। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में लगभग 5% की तेजी के साथ 3.83 रुपये पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर आज अपर सर्किट में हैं। वहीं, पिछले महीने इस फ्यूचर रिटेल की ट्रेडिंग बंद (Future retail trading) कर दी गई थी। दरअसल, कंपनी दिवालियपन की प्रक्रिया से गुजर रही है और अब खबर है कि इसे खरीदने के रेस में मुकेश अंबानी (Mukesh Amabni) और गौतम अडानी (Gautam Adani) जैसे दिग्गज रेस में हैं। 
अंबानी-अडानी से कनेक्शन
दरअसल, कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) को खरीदने की रेस में मुकेश अंबानी की रिलायंस और गौतम अडानी समूह भी शामिल है। गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की कंपनी उन 15 बोलीदाताओं में शामिल हैं, जिन्होंने फ्यूचर रिटेल की संपत्ति हासिल करने के लिए अपनी रुचि पत्र (EoI) भेजे हैं। इसके अलावा कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स, ओपी जिंदल ग्रुप की नलवा स्टील एंड पावर, शालीमार कॉरपोरेशन सहित अन्य कंपनियों ने भी दिलचस्पी दिखाई है।
अब तक 92% टूट चुका शेयर
दिवालियापन से गुजर रही फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर रिटेल के शेयर 10 अक्टूबर से ही BSE-NSE पर कारोबार नहीं कर रहे हैं। यानी इस शेयर की ट्रेडिंग बंद कर दी गई है। फ्यूचर रिटेल के शेयर लास्ट 3.60 रुपये पर बंद हुए थे। यह शेयर ने इस साल अब तक अपने निवेशकों को 92% से ज्यादा का नुकसान करा दिया है। बता दें कि आमतौर पर डी-लिस्टिंग तब होता है जब कोई कंपनी अपने संचालन को रोक देती है या मर्जर, विस्तार या पुनर्गठन करना चाहती है। जो कंपनी नियमों का सही पालन नहीं करती है या दिवालिया प्रक्रिया में होती है तब भी ट्रेडिंग पर रोक लगती है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.