अंबानी ने लगाया पैसों का अंबार, एक दिन में कमाए 57,032 करोड़, अडानी भी 100 बिलियन डॉलर क्लब की दहलीज पर

Updated on 30-01-2024 01:54 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में सोमवार को छह फीसदी से अधिक तेजी आई। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में 6.86 अरब डॉलर की उछाल आई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए। सोमवार को अंबानी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति रहे। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 108 अरब डॉलर पहुंच गई है। भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 11.3 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी 100 अरब डॉलर क्लब की दहलीज पर पहुंच गए हैं। सोमवार को उनकी नेटवर्थ में 4.28 अरब डॉलर की तेजी आई।

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ सोमवार को 5.49 अरब डॉलर की तेजी के साथ 204 अरब डॉलर पहुंच गई। हालांकि इस साल उनकी नेटवर्थ में 25 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि पिछले साल उन्होंने 92 अरब डॉलर कमाए थे। जेफ बेजोस 186 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट (183 अरब डॉलर) तीसरे, बिल गेट्स (145 अरब डॉलर) चौथे, मार्क जकरबर्ग (145 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बालमर (142 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (137 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (130 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (128 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (128 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। इस साल कमाई के मामले में जकरबर्ग पहले नंबर पर हैं। उनकी झोली में अब तक 16.5 अरब डॉलर आ चुके हैं।

गौतम अडानी

इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में सोमवार को 4.28 अरब डॉलर की तेजी आई। अब उनकी नेटवर्थ 95.9 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 11.6 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में जकरबर्ग के बाद दूसरे नंबर पर हैं। पिछले साल अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी और ग्रुप का मार्केट कैप आधे से भी कम रह गया था। लेकिन अब ग्रुप काफी हद तक इसकी भरपाई कर चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.