अम्बिकापुर : बॉलीवुड व छालीवुड के कलाकारों ने जमाया रंग

Updated on 15-02-2023 08:41 PM

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत, संगीत व नृत्य की रही धूम

 

अम्बिकापुर 15 फरवरी 2023

मैनपाट महोत्सव के पहले दिन 14 फरवरी को बॉलीवुड, छालीवुड व स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। हिंदी, छत्तीसगढ़ी व सरगुजिहा गीतों का दर्शको ने जमकर लुत्फ उठाया और कलाकरो ने तालियां बटोरी।
बॉलीवुड सिंगर शशि सुमन के चल छइयां छइयां काटूंन कैसे राता व ससुराल चली गीतों ने दर्शकों ने खूब भाया। सुमेधा करमाहे ने शंकरा शंकरा गाने के साथ हिंदी सदाबहार  व छत्तीसगढ़ी की दिलकश तरानों की तान छेड़ी वही छत्तीसगढ़ी लोक गायक अनुज शर्मा  व नितीन दुबे ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। अनुज शर्मा ने मोर छाइहाँ भुइयां ल छोड़ थिराबे कहां रे, रहिस  प्यार दे बर इनकार होगे जी व नितिन दुबे ने हाय रे मोर कोंचई पान जैसे धमाकेदार गीतों से दर्शोकों को झूमने में मजबूर किया। सरगुजिहा के गायक संजय सुरीला ने हाय रे सरगुज़ा नाचे व कई लोकप्रिय गानों से महफ़िल सजाया। इसके साथ ही डीएवी पब्लिक स्कूल भटको, चाइल्ड एडुकेशन सेंटर, एकलव्य आदर्श विद्यालय बतौली, सेजस देवगढ़, केजीवीबी मैनपाट के स्कूली बच्चों ने भी दी रंगारंग प्रस्तुति।
इस अवसर पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, गौ-सेवा आयोग के सदस्य श्री अटल यादव, उर्दू अकादमी के सदस्य श्री बदरुदीन इराकी, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री एएल ध्रुव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूदगी रही।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.