अम्बिकापुर : मुख्यमंत्री की घोषणा का हुआ अमल

Updated on 18-02-2023 08:13 PM

लुण्ड्रा में जिला सहकारी बैंक शाखा तथा अम्बिकापुर में थाना व चौकी का हुआ शुभारंभ
किसानों को केसीसी एवं एटीएम कार्ड का किया गया वितरण
चार हजार किसानों को होगा फायदा, किसानों में हर्ष

अम्बिकापुर 17 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाओं का अमल करते हुए शुक्रवार को लुण्ड्रा में जिला सहकारी बैंक का नवीन शाखा तथा अम्बिकापुर के मणिपुर चौकी का थाना में उन्नयन व होलीक्रॉस अस्पताल में चौकी का शुभारंभ। लुण्ड्रा में जिला सहकारी बैंक शाखा खुलने से तीन हजार से अधिक किसानों को फायदा होगा। अब करीब 25 किलोमीटर दूर धौरपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वही थाना व चौकी खुल जाने से भी लोगो को राहत मिलेगी जिससे किसानों में हर्ष व्याप्त है। नवीन बैंक शाखा के शुभारंभ अवसर पर 5 किसानों को केसीसी एवं 15 किसानों को एटीएम वितरित किया गया। थाना का शुभारभ पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग एवं बैंक शाखा का शुभारंभ सीजीएमएससी के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम ने किया। मणिपुर थाना अंतर्गत 17 गांव व नगर निगम अम्बिकापुर के 5 वार्ड तथा होलीक्रॉस हॉस्पिटल चौकी में होलीक्रॉस अस्पताल, होलीक्रॉस अस्पताल से मिशन चौक तक, होलीक्रॉस अस्पताल से नाइट क्लब चौक तक तथा होलीक्रॉस अस्पताल से घासीदास वार्ड तक के क्षेत्र आएंगे।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य हो रहे है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान लुण्ड्रा में जिला सहकारी बैंक के शाखा खोलने की मांग की गई थी जिसे मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेते हुई बैंक शाखा खोलने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन के सहयोग से बहुत जल्द भवन तैयार हुआ और उद्घाटन भी हो गया। इस शाखा के खुल जाने से आस-पास के किसानों को बहुत सुविधा होगी।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा की मुख्यमंत्री की घोषणा को जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए घोषणा के बाद से प्रयास तेजी से हुआ और 4 माह में शाखा भवन तैयार हो गया। इस शाखा के खुल जाने से 27 गांव के करीब 4 हजार किसानों को फायदा होगा।  किसानों को बैंक सबंधी काम तथा केसीसी के लिए धौरपुर जाने 25-30 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस शाकह मे अगले 15 दिन में एटीएम की भी  शुरुआत हो जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री रामदेव राम, सहकारी बैंक के सीईओ श्री सुनील वर्मा, जनपद सीईओ श्री एसएन तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.